Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान की महिला से लखनऊ में अपहरण के प्रयास:किन्नर के भेष में आए बदमाश, नेग मांगकर झांसे में लिया

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के नाका इलाके में सोमवार दोपहर लूट का विरोध करने पर किन्नर के भेष में आए बदमाशों ने राजस्थान की एक महिला को जबरन ऑटो में बैठाकर अपहरण का प्रयास किया। हालांकि एक स्कूटी सवार राहगीर की सूझबूझ से महिला को बचा लिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी थी। वह पानदरीबा चौकी के पास सड़क किनारे ठेले से कपड़े खरीद रही थी। तभी उसके परिजन आगे निकल गए। इस दौरान किन्नरों के भेष में आए दो युवकों ने महिला से नेग मांगा। महिला ने पर्स से 10 रुपए निकालकर दे दिए लेकिन पर्स में ज्यादा नकदी देखकर बदमाशों की नीयत बदल गई। उन्होंने पर्स छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जबरन ऑटो में खींच लिया और अपहरण का प्रयास करने लगे। महिला की चीख-पुकार सुनकर एक स्कूटी सवार राहगीर ने ऑटो रुकवाया। मौका मिलते ही महिला ऑटो से कूदकर बाहर आ गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता मदद के लिए पानदरीबा चौकी पहुंची। सूचना पर पुलिस ने आसपास तलाश की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा ने बताया महिला की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मिट्टी का टीला गिरा:एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    दुद्धी में पशु चराने गए किसान की मौत:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुआ हादसा, घर में थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment