Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समलैंगिक संबंध का दबाव देने पर सैलून चालक की हत्या:बुलंदशहर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पेंटर दोस्त गिरफ्तार, मौत के दिन ही दादा बना था

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बिजनौर में समलैंगिक संबंध का दबाव बनाने पर सैलून चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक, मृतक की दुकान में पेंटर का काम करता था। आरोपी ने अपने कबूलनामे में बताया- वह पिछले 10 दिनों से सैलून चालक शमीम ( 65) की दुकान में पेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान सैलून चालक ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। मंगलवार रात वह शमीम की दुकान में बाल कटवाने गया था। इसी दौरान शमीम ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। वह बिना बाल कटवाए ही दुकान से निकल गया। पर शमीम ने उसका साइकिल से घर तक पीछा किया। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और उसने आवेश में आकर पानी भरने की प्लास्टिक की पाइप से गला घोट दिया और सिलबट्‌टे से सिर कूचकर शमीम की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। शमीम अपनी हत्या के दिन ही दादा बना था। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... कोतवाली देहात पुलिस को बुधवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर के एक निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला था। सिर को सिल-बट्‌टे से कूचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान ट्रांसपोर्ट नगर के ही रहने वाले शमीम अहमद ( 65) के रूप में की थी। शमीम अपने घर के पास ही सैलून की दुकान चलाता था। इस हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने गिनौराशेख गांव निवासी सोहेल पुत्र शौकीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, समलैंगिक संबंध बनाने के दबाव और शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पेंटर सोहेल ने ईंट सिल-बट्‌टे से वार कर शमीम की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी सोहेल बाल कटवाने के लिए शमीम के सैलून पर गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शमीम ने उसे अपने पास रुकने के लिए कहा। इसके बाद दोनों एक निर्माणाधीन मकान में पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पी। नशे की हालत में समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था शमीम आरोप है कि शराब के नशे में शमीम ने सोहेल के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए गलत काम का दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर सोहेल ने पास में पड़ी ईंट की पटिया से शमीम के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद मोबाइल लेकर भागा, गेट फांदकर हुआ फरार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शमीम का मोबाइल फोन लेकर निर्माणाधीन मकान के गेट के ऊपर से कूदकर फरार हो गया। 17 फरवरी की रात ही ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से शमीम अहमद पुत्र हबीब निवासी ग्राम कमालपुर का शव बरामद हुआ था। मृतक के छोटे बेटे वसीम ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। भागने की फिराक में था सोहेल एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर गुरुवार को आरोपी सोहेल को गिनौरा शेख जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। वह शहर से भागने की फिराक में था। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया- आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सिलबट्‌टा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया- गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुताई का काम करता था आरोपी, 10 दिन से वहीं रह रहा था पुलिस जांच में सामने आया कि सोहेल पिछले एक महीने से उस निर्माणाधीन मकान में पुताई का काम कर रहा था और पिछले 10 दिनों से वहीं रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। दो बेटों का पिता था शमीम, मंगलवार को ही बना था दादा शमीम अहमद के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सरफराज सऊदी अरब में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा वसीम मुर्गी फार्म संचालित करता है। जिस शमीम की हत्या हुई, उसी वह दादा बना था। उसके छोटे बेटे वसीम को बेटे हुआ था। शमीम की पत्नी का कई साल पहले ही बीमारी से निधन हो चुका था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला:युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था; बलिया में 5 लोगों पर FIR यूपी के बलिया में एक ही मकान से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता, कूड़े के ढेर के नीचे किन्नर का पॉलीथीन में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ। किन्नर तीन दिनों से लापता थी। गुरुवार सुबह युवक की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पहले मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जांच के दौरान तीसरी मंजिल पर किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा हुआ मिलने के बाद मामला उलझ गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- सोनल पाठक बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष:मंत्री पद पर सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी मैदान में, उपाध्यक्ष और मंत्री पदों की गिनती चल रही
    Next Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन:लखनऊ में हुए लाठी चार्ज पर कार्रवाई की मांग, गांधी प्रतिमा पर बैठकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment