Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पुलिस से बोले- कल रोक कर दिखाना:कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में, अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे सेंट्रल मार्केट

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर सेक्टर-2 में चल रहे धरने में बुधवार को कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष रीना शर्मा महिला व्यापारियों के समर्थन में पहुंचीं। धरना स्थल पर पहुंचते ही नौचंदी थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाना नौचंदी भेज दिया। जिसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला समर्थकों के साथ तत्काल थाना नौचंदी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के दबाव में पुलिस प्रशासन को रीना शर्मा को रिहा करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस नेता एडीएम सिटी और एसपी सिटी से धरना स्थल की ओर बढ़े, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय धरना स्थल पर पहुंचेंगे। वे व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके समर्थन में खड़े होंगे। कल रोक कर दिखाना- रंजन शर्मा महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि कल हमारे प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं। जिन्हें हम व्यापारियेां से मिलवाकर रहेंगे। आज तो रोक लिया है अब कल रोक कर दिखाना। इतना कहने के बाद वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ वहां से वापस लौट गए। कल पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय धरना स्थल पर पहुंच उन्होंने कहा कि कल हमारे प्रदेश अध्यक्ष मेरठ में आ रहे हैं और वह इन व्यापारियों से मिलेंगे। इसके साथ ही अवनीश काजला ने कहा कि इस प्रकार का कौनसा कानून है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे के दुख् में भी शामिल नहीं हो सकता है। तानाशाही का प्रमाण दे रहा प्रशासन-अवनीश काजला इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि एक कहिला को अपनी पड़ोसी महिलाओं के साथ धरने में शामिल होने से भी रोका जा रहा है। यह कोई अपराध नहीं है कि कोई किसी के दुख में भी शामिल नहीं हो सकता है। प्रशासन और पुलिस का इस प्रकार का रवैया सिर्फ एक तानाशाही का प्रमाण है। धरने और विरोध प्रदर्शन के दौरान हरिकिशन वर्मा, संजय कटारिया, कमल जायसवाल, रॉबिन नाथ गोलू, रविंदर सिंह, सलीम पठान, सैय्यद सलीमुद्दीन शाह, रमाकांत शर्मा, विनोद शर्मा, राजू यादव, कल्लू मलिक, जाने आलम, शुभम शर्मा और विष्णु पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:घर का सामान लेने जा रहा था, परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक
    Next Article
    Khaleel Ahmed Replacement: 3 प्लेयर्स जो SRH के खिलाफ मैच में खलील अहमद को कर सकते हैं रिप्लेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment