Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने किया शांतिपूर्ण धरना:मैनपुरी में लखनऊ लाठीचार्ज और मनरेगा खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन

    10 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में गुरुवार 19 फरवरी 2026 को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सरकार के कथित दमनकारी कृत्यों के विरोध में आयोजित किया गया था। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम को समाप्त करने की योजना बना रही है, जिसे वे सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा मानते हैं। इसी के विरोध में पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों ने लखनऊ पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला था। हालांकि, सरकार ने कई कांग्रेसियों को एक दिन पहले ही नजरबंद कर दिया था। इसके बावजूद, शांतिपूर्ण विरोध मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया गया, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहित कई कार्यकर्ता व नेता घायल हो गए। सरकार के इस दमनकारी कृत्य के विरोध में आज जिले में शांतिपूर्ण तरीके से बैठकर विरोध दर्ज कराया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद पचौरी, अरविंद यादव, हरेंद्र राउत, सचिन तोमर, सुखवीर सिंह, मनिरत्न गौतम, गौरव कुमार खेड़ा, डॉ. नवीन शर्मा, हिमांशु सेन, सरफराज अहमद सिद्दीकी, वाजिफ अली, मोनू यादव, मोहम्मद आकिब, सुशील शर्मा, राहुल यादव, शेखर यादव, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, शोएब अली, सचिन कुमार और मोनिस गौतम सहित कई जिला कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में कांग्रेस का प्रदर्शन:लखनऊ विधानसभा घेराव में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया
    Next Article
    पड़ोसी की मुखबिरी पर हुई 10 लाख की चोरी:कुशीनगर में ज्वेलर्स के घर हुई वारदात का खुलासा, 4 बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment