Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में कांग्रेस का प्रदर्शन:लखनऊ विधानसभा घेराव में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया

    12 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस ने गुरुवार को कन्नौज कलक्ट्रेट में मनरेगा मजदूरों के अधिकारों और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक प्रदर्शनों को भी नहीं होने दे रही है, और मजदूरों व गरीबों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया था। इसमें मनरेगा मजदूरों की विभिन्न मांगें भी शामिल थीं। लखनऊ में लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक नारायण मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए विधानसभा का घेराव किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग कर इस आंदोलन को दबाने की कोशिश की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं। मिश्रा के अनुसार, इस लाठीचार्ज में अजय राय सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए थे। उन्होंने इस घटना को "लोकतंत्र की हत्या" करार दिया। कांग्रेस नेता तारिक वशीर ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की आवाज दबाने और उनके प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। वशीर ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने से किसी को नहीं रोका जाना चाहिए, लेकिन सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बिना तलाक पति ने दूसरी शादी की:कम दहेज लाने पर करता प्रताड़ित था; 8 पर केस दर्ज
    Next Article
    कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने किया शांतिपूर्ण धरना:मैनपुरी में लखनऊ लाठीचार्ज और मनरेगा खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment