Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर धरना देकर गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को मऊ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया और पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब सात लोगों को हिरासत में लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी की ओर से उनकी गिरफ्तारी, पद से हटाने और उनके कार्यकाल में हुए चुनावी फैसलों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलमान जमशेद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रमुख मांगों में ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उनके खिलाफ कार्रवाई और चुनावी प्रक्रिया में कथित रूप से शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शामिल है। सलमान जमशेद ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व की ओर से निर्देश मिलता है तो जिले की प्रमुख सड़कों पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। पुलिस ने मौके से करीब सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। वहीं, कांग्रेस नेता ने कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिए जाने की बात कही। गौरतलब है कि ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। मैं इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि:विद्यालय में शोकसभा, समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पण को याद
    Next Article
    KGMU में नर्सिंग छात्रों का फिर प्रदर्शन:प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग, बोले- आश्वासन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment