Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में नर्सिंग छात्रों का फिर प्रदर्शन:प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग, बोले- आश्वासन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

    6 hours ago

    1

    0

    KGMU में नर्सिंग छात्रों ने सोमवार को फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नर्सिंग ब्लॉक के बाहर बड़ी संख्या में छात्राएं धरने पर बैठीं। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की मांग की। छात्राओं का कहना है कि पिछले सप्ताह प्रदर्शन के दौरान कुलपति ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था। शनिवार तक इस बारे में जानकारी देने की बात कही गई थी। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ। छात्राओं का आरोप है कि उनकी दोबारा सुनवाई भी नहीं की गई। इससे नाराज होकर उन्होंने सोमवार को फिर धरना शुरू कर दिया। डेंगू से छात्रा की मौत के बाद शुरू हुआ था प्रदर्शन नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्रा दिव्यांशी यादव की डेंगू के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। छात्रों का आरोप था कि बीमार होने के बावजूद छुट्टी को लेकर उन्हें परेशानी हुई। इसके अलावा कॉलेज परिसर में जलभराव, गंदगी और मच्छरों के लार्वा मिलने की शिकायत भी की गई थी। छात्रों ने पढ़ाई के दौरान 100% उपस्थिति के दबाव और छुट्टी के नियमों को लेकर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों के तहत छुट्टी का प्रावधान है, इसके बावजूद छात्रों पर लगातार उपस्थिति का दबाव बनाया जाता है। जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल, डीन और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की थी। छात्रों ने कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार छात्रों को समय पर छुट्टी और इलाज की सुविधा देने समेत कई मांगें उठाई थीं। कुलपति की ओर से मांगों पर कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद छात्रों ने पिछला प्रदर्शन खत्म किया था। पर अब छात्रों ने कहा कि हमें बताया गया था कि प्रिंसिपल ने रिजाइन कर दिया है। हम डीन के भी इस्तीफा की मांग कर रहे थे पर अब हमें पता चला कि प्रिंसिपल का इस्तीफा नहीं हुआ और डीन भी रिजाइन नहीं करेंगी। यही कारण है कि नर्सिंग छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर धरना देकर गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की
    Next Article
    ओरी बोले- शादी जयपुर में हुई, मुंबई में रिसेप्शन होगा:एयरपोर्ट पर अंगूठी दिखाई; पूरा फैशन इवेंट ‘ओरी वेडिंग’ के नाम से हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment