Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनरेगा बहाली की मांग की:पर्यवेक्षक सुधाकर तिवारी बोले- मोदी सरकार ने मजदूरों के अधिकार छीने

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुधाकर तिवारी ने इस विरोध मार्च में कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों, गरीबों और महिलाओं के लिए वरदान बताया। तिवारी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के इशारे पर गरीबों का हक छीनने के लिए मनरेगा कानून को खत्म किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा की बहाली तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व एआईसीसी सदस्य देवव्रत मिश्रा ने मनरेगा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसे कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मजदूरों को गांवों में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लागू किया था। उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण भारत के विकास की एक क्रांतिकारी योजना बताया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने विद्वेष की भावना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मिटाने के लिए इसे समाप्त किया है। देवव्रत मिश्रा ने 'विकसित भारत जी रामजी योजना' नामक नई योजना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस योजना से मजदूरों के रोजगार का अधिकार खत्म हो जाएगा और ग्राम पंचायतों की स्वतंत्रता भी समाप्त हो जाएगी। मिश्रा के अनुसार, यह नई योजना राज्यों पर जबरन थोपा जाने वाला कानून है, जिससे गांवों में ठेकेदारी प्रथा शुरू होगी और मजदूरों का शोषण बढ़ेगा। जुलूस का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डॉ. सिंह ने यह भी दावा किया कि भारत के लिए सभी निर्णय अब अमेरिका ले रहा है और जनता का सरकार से भरोसा उठ चुका है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने जुलूस में आये हुए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। जुलूस महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर रामचन्द्र मिश्र, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह,मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला को आर्डिनेटर डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, विनय तिवारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह, शिव मिश्रा, देवराज पांडेय, विपिन शर्मा, प्रवेश निषाद, राजकुमारी मिश्रा,आरसी पांडेय,अरविंद यादव, सतीश सोनकर, इकबाल हुसैन संजय उपाध्याय,अनिल दूबे आजाद, सभासद शहनवाज मंजूर, शेर बहादुर सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, संतोष गिरी, अरुण शुक्ला, सुशील सोनकर, दिविकर मौर्या, इरशाद खान, अभिषेक सिंह आशू, नसीम अहमद, वकील अंसारी, मीना देवी, अनुराग पांडेय, असरफ अली, अशोक तिवारी, बृजेश उपाध्याय, जहीर अंसारी, मुहम्मद ताहिर, सारिक हुसैन, बाढू, सारिफ सिद्दीकी, जैद, इस्तेखारुल, जयराम सरोज,प्रमोद तिवारी, लोकेश दूबे, साजिद मानू, अनीस, सूबेदार मौर्या, विजय पाल, सरिता देवी, संतरा देवी, आरती गुप्ता, साजिया,सुमैरा बानो, नगीना देवी, मीनू यादव, अनुराधा तिवारी, आरती देवी, शर्मिला देवी, अर्सी , तौफीक राजू खान, शहनवाज, सुरेश गौड़, प्रेमचंद यादव, महात्मा शुक्ला, संदीप सोनकर, अखिलेश यादव, रामसिंह बांकुरे, फैयाज हाशमी, जुलेखा हाशमी,सब्बल अंसारी, कृष्णचंद निषाद, आरिफ सलमानी, सुनील यादव,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जुलूस का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय बजट बुनियादी ढांचे, निर्माण को देगा बढ़ावा:भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने की सराहना
    Next Article
    कौशांबी में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा:जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय बोले- भाजपा गरीबों की योजनाएं खत्म कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment