Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनरेगा बदलावों के खिलाफ तेज किया 'संग्राम':सोनभद्र में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का ऐलान किया

    10 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान तेज कर दिया है।कांग्रेस पार्टी ने कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पार्टी ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव करने की घोषणा की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कॉन्फ्रेंस मे बताया कि केंद्र सरकार इस कानून को कमजोर कर गरीबों के रोजगार और जीवन-यापन की गारंटी को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश भर में 5,000 से अधिक ग्राम स्तर पर 'मनरेगा बचाओ चौपाल' आयोजित की जा रही हैं, जिनमें अब तक 75 जिलों में कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। गोंड ने कहा कि संग्राम के दूसरे चरण में, कांग्रेस ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है और मनरेगा में किए जा रहे बदलाव संविधान को कमजोर करने का प्रयास हैं। गोंड ने स्पष्ट किया कि 17 फरवरी को 10 हजार से अधिक मजदूर और कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक सड़क से संसद तक यह लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले यूपीए-1 सरकार ने मनरेगा लागू कर काम के अधिकार को साकार किया था। उन्होंने कहा कि यह कानून ग्राम पंचायतों को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करता है। कोविड-19 जैसे संकट के दौरान यह कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध हुआ था। अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन-यापन की गारंटी देने वाले इस कानून को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने 3 जनवरी से पूरे देश में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' शुरू किया है और पिछले एक महीने से गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी हैं।वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी तरीके से इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, महामंत्री बने पंकज श्रीवास्तव:गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव में 87% हुई वोटिंग, 595 पत्रकारों ने डाला वोट
    Next Article
    स्वामी प्रसाद मौर्य गंगा एक्सप्रेसवे पर घायल युवती से मिले:KGMU में चल रहा है इलाज, परिजनों को सांत्वना दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment