Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस नेता की मौत...20 घंटे बाद मां भी चल बसी:अस्थमा अटैक से बेटे ने तोड़ा दम; एक ही चिता पर अंतिम संस्कार देख रो पड़े लोग

    5 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन की मौत का गम उनकी 102 वर्षीय मां राजूबाई सहन नहीं कर सकीं। बेटे के निधन के करीब 20 घंटे बाद मां का भी निधन हो गया। इसके बाद मां और बेटे की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। दोनों का अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया। इसे देख लोगों की आंखें नम हो गईं। जानकारी के मुताबिक, मक्सी के जैन परिवार के सदस्य और पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन (60) की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद अस्थमा अटैक से उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई सुरेंद्र जैन ने बताया कि नरेंद्र जैन के बेटे शुभम जैन रायपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। घटना के समय वह शहर से बाहर थे। इसी कारण परिवार ने अंतिम संस्कार सोमवार को करने का फैसला किया। तब तक नरेंद्र जैन का पार्थिव शरीर घर पर रखा गया। ये तस्वीरें देखिए… बेटे के जाने का सदमा नहीं सह सकीं 102 वर्षीय मां नरेंद्र जैन की मां राजूबाई वेदमूथा बेटे की मौत के बाद गहरे सदमे में थीं। बेटे के निधन का दुख उन्हें भीतर तक तोड़ चुका था। सोमवार तड़के परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सुरेंद्र जैन ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली। बेटे की मौत के करीब 20 घंटे बाद मां के निधन से परिवार शोक में डूब गया। इसके बाद दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकालने का फैसला किया गया। मां और बेटे की अर्थियां एक साथ निकलीं सोमवार को घर से मां और बेटे की अर्थियां एक साथ निकलीं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, समाजजन, स्थानीय लोग और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। मां-बेटे की एक साथ उठी अर्थियां देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर मक्सी मुक्ति धाम में मां और बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। कुछ ही घंटों के अंतराल में एक ही परिवार की दो पीढ़ियों की विदाई ने पूरे नगर को भावुक कर दिया। परिवार में 6 बेटे, पांचवें नंबर पर थे नरेंद्र परिजनों ने बताया कि राजूबाई के 6 बेटे हैं। इनमें नरेंद्र जैन पांचवें नंबर पर थे। नरेंद्र जैन वर्ष 2008 से 2013 तक कांग्रेस पार्टी से मक्सी नगर परिषद के उपाध्यक्ष रहे। वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ वर्तमान में जैन समाज के उपाध्यक्ष भी थे। …………………………………. ये खबर भी पढ़ें… बेटे की मौत...10 मिनट बाद मां ने भी तोड़ा दम मध्यप्रदेश के छतरपुर में 6 साल के बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मां की गोद में लेटे मासूम के शरीर में हलचल बंद हुई। बेटे की मौत के करीब 10 मिनट बाद मां रजिया खातून भी सीट पर टिकी ऐसी शांत हुई कि फिर नहीं उठी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड में SHO लाइन हाजिर:भाई पप्पू गुर्जर को दूसरी जेल में शिफ्ट करेंगे, आधी रात SP-कलेक्टर धरने में पहुंचे
    Next Article
    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत, VIDEO:जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment