Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद के गाल पर मारा:दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली का वीडियो वायरल, दोनों ने कहा- मजाक था

    10 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के रामटेक से कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बारवे का पार्टी की ही सांसद प्रतिभा धानोरकर को गाल पर थपकी मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह 1 नवंबर की इंडिया ब्लॉक की रैली का बताया जा रहा है, जो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो में चंद्रपुर की लोकसभा सांसद प्रतिभा धानोरकर, सांसद वर्षा गायकवाड़ के पास बैठी दिख रही हैं। वह किसी मजाक पर हंस रही थीं। इसके बाद बारवे उनके पास खड़े होकर उन्हें हल्का थप्पड़ मारते दिखे। धानोरकर इस पर चौंकी और परेशान नजर आईं। घटना एक जगह खड़ी बस के अंदर की है। दोनों नेताओं ने घटना को मजाक बताया। 10 सेकेंड के वीडियो में पहले मुस्कुराहट, फिर थप्पड़, फिर नाराजगी बारवे बोले- धानोरकर छोटी बहन जैसी बारवे ने बुधवार को मीडिया से कहा कि धानोरकर उनकी छोटी बहन जैसी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की विरोध रैली को बदनाम करने के लिए वीडियो फैलाया जा रहा है। बारवे ने कहा, हम सिर्फ मजाक कर रहे थे और इससे ज्यादा कुछ नहीं था। उन्होंने नागपुर में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी नेतृत्व को भेजे गए कथित ईमेल को भी फर्जी बताया। इस ईमेल में घटना को लेकर शिकायत की गई थी। धानोरकर ने भी घटना को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह और कुछ अन्य महिला नेता बारवे की वैवाहिक स्थिति को लेकर मजाक कर रही थीं। बारवे ने इसी दौरान उन्हें मजाक में थप्पड़ मारा था। 1 नवंबर को दिल्ली में CEC ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया था। इसें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी थी। पूरी खबर पढ़ें… ------------- यह खबर भी पढ़ें CEC ज्ञानेश पर 20 साल पुराने आरोप की जांच होगी:केरलम में ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप, यहां 10 साल बाद कांग्रेस सरकार बनी है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच होगी। केरलम के गृहमंत्री मेश चेन्निथला ने विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार राज्य में PWD सचिव थे। कोल्लम के ठेकेदार साजन का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) का काम पूरा होने के बाद पेमेंट करने के बदले ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेंगी:बिजली स्टोर करने की क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपए मंजूर
    Next Article
    राहुल गांधी ने PM को बहस की चुनौती दी:बोले- मोदी देशद्रोही, 1 साल में निपट जाएगी सरकार; पंजाब में कत्ल करना फैशन बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment