Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस सांसद राकेश राठौर सहित दर्जनों नेता हाउस अरेस्ट:लखनऊ प्रदर्शन से पहले पुलिस तैनात, सांसद बोले- भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर। मनरेगा और शंकराचार्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के मंगलवार को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर विधानसभा घेरने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। इस कार्रवाई के तहत सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। सांसद आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगाई गई। इसी क्रम में सेवता क्षेत्र में कांग्रेस नेता रिजवान को भी हाउस अरेस्ट किया गया। देखें, 4 तस्वीरें… इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी और नगर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई को भी उनके-अपने आवासों पर नजरबंद कर दिया गया। जिले के कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर भी पुलिस तैनात रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे मनरेगा में कथित अनियमितताओं और शंकराचार्य से जुड़े मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेरने जा रहे थे। लेकिन प्रशासन ने पहले ही उन्हें रोककर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। हाउस अरेस्ट के दौरान सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए प्रदर्शन से पहले ही पुलिस तैनात कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों में बंद कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन का तर्क है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि, हाउस अरेस्ट की कार्रवाई को लेकर जिले में दिनभर राजनीतिक चर्चाएं चलती रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट फ्री फॉल होने से महिला घायल:13वीं से आकर 8वीं मंजिल पर लिफ्ट रुकी, पैर में चोट लगी
    Next Article
    प्रेमी के घर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ:हालत गंभीर, युवक पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment