Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी के घर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ:हालत गंभीर, युवक पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में शादी से इनकार करने पर एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती के परिजनों ने युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना किरतपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, एक मोहल्ले की युवती का दूसरे मोहल्ले के युवक से पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती शादी करने की जिद कर रही थी, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी तनाव के चलते युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और वहां जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने ही उसे जहरीला पदार्थ खिलाया था। उनका कहना है कि युवक दूसरी जगह शादी करना चाहता था और इसलिए उसने युवती को रास्ते से हटाने के लिए यह कदम उठाया। घटना के बाद से प्रेमी अपने घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। किरतपुर एसओ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस सांसद राकेश राठौर सहित दर्जनों नेता हाउस अरेस्ट:लखनऊ प्रदर्शन से पहले पुलिस तैनात, सांसद बोले- भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती
    Next Article
    ग्राम प्रधान ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, VIDEO:उन्नाव में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment