Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप का निधन:कासगंज में अंतिम यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज शहर के कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक और मायूसी छा गई। मृतक राजेंद्र कश्यप की पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता के रूप में उनकी पहचान थी, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमाबड़ा वहीं राजेंद्र कश्यप के निधन के बाद से उनके घर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमाबड़ा लगा हुआ है। वहीं कांग्रेस के कासगंज के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने जानकारी देकर बताया की मृतक राजेंद्र कश्यप की अंतिम यात्रा में कांग्रेस मे प्रदेश कांग्रेस अजय राय भी शामिल होंगे, जो लगभग शाम 5 बजे कासगंज पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। परिवार में शोक की लहर साथ ही वे शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें बंधाएंगे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। मृतक राजेंद्र कश्यप का अंतिम संस्कार बाकनेर स्थित काली नदी मुक्ति धाम पर किया जाएगा। राजेंद्र कश्यप के निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ प्रदर्शन:छात्र बोले- विधायकों ने हमारा बादाम खाया, बच्चों के लिए काम भी नहीं किया
    Next Article
    लखनऊ में पानी की 2 टंकियों की छत टूटी:घरों में आ रहा बदबूदार पानी, पक्षियों के पंख भी मिले; 20 हजार लोग प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment