Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित कई युवा भाजपा में शामिल:जिला अध्यक्ष ने आवास विकास कार्यालय पर दिलाई सदस्यता

    20 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शुभ दीक्षित सहित कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने सभी को पार्टी में शामिल किया। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि शुभ दीक्षित के साथ गौरव शर्मा, अविरल मिश्रा, हृदयांश तिवारी, ऋतिक स्वास्थ्य, रामजी दुबे, अंशुमान दीक्षित, राघवेंद्र शुक्ला, अनमोल मिश्रा और शिवेंद्र चौहान सहित अनेक युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त किया। कहा कि ये सभी युवा साथी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा कर रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत स्थिर खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। संगठन के विस्तार के बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री सुनील रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, पूर्व सभासद डब्बू अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, तोषित प्रीत सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत और अभिषेक बाथम सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर निगम ने तीन विभागों से वसूले 2.15 करोड़:आयकर व डाक विभाग को भेजे साढ़े 10 करोड़ के बिल, सीजीएसटी से 1.55 करोड़ मय ब्याज वसूले
    Next Article
    पौराणिक गौरिहार मंदिर मामले में जबलपुर हाईकोर्ट का फैसला:पुनर्निर्माण का आदेश, सड़क चौड़ीकरण के दौरान जमीन सुरक्षित रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment