Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांजी हाउस में मृत गोवंश की दुर्दशा का VIDEO:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने X पर पोस्ट किया, निगम ने 3 कर्मचारियों पर की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के ऐढ़े गांव में संचालित कांजी हाउस में गोवंशों की दुर्दशा का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने X पर पोस्ट किया है। उनके पोस्ट के बाद नगर निगम एक्शन मोड में आ गया। नगर आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए कांजी हाउस के वायरल वीडियो की जांच करवाई। इसके बाद सुरक्षा में लगे एक संविदा कर्मी की सेवा को समाप्त कर दिया। साथ ही सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक को भी हटा दिया। इस प्रकरण में कांजी हाउस के प्रभारी अधिकारी पशु कल्याण के विरूद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। अब जानिए पूरा घटनाक्रम… कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शाम 4 बजे X पर किया पोस्ट कांग्रे सके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @kashikirai से सोमवार की शाम एक 25 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक कांजी हाउस के अंदर एक कुत्ता मृत गोवंश को क्षति पहुंचा रहा था। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है - वाराणसी में नगर निगम की रूह कंपा देने वाली क्रूरता! एढ़े गांव स्थित गौशाला में मृत मासूम बछड़ों को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं। क्षमता से अधिक पशुओं को ठूसकर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया है। धर्म की नगरी में गौवंश की यह दुर्दशा असहनीय है। @pmoindia के संसदीय क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही चरम पर है। केवल फटकार से काम नहीं चलेगा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो! नगर निगम ने किया रिप्लाई इस वीडियो के ट्वीट होने के बाद नगर निगम और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। नगर निगम ने वीडियो की जांच कराई और सत्यता पाए जाने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की। नगर निगम ने इस प्रकरण में अजय राय के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा - ग्राम ऐढ़ में नगर निगम वाराणसी द्वारा संचालित काजी हाउस में लापरवाही बरतने पर संबंधित संविदा कर्मी को बर्खास्त किया गया है, साथ ही संबंध राजस्व निरीक्षक को हटाए जाने की संस्तुति कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी पशु कल्याण के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। नगर निगम ने जारी किया नोट ट्वीट के बाद नगर निगम ने एक प्रेस नोट भी जारी किया और बताया - 5 अप्रैल की रात ऐढ़े गांव में बने कांजी हाउस में एक बिगड़ैल गोवंश ने छोटे गोवंश (बछड़े) को मार दिया था और सुरक्षा में लगे गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ऐसे में काजी हाउस में पहुंचकर कुत्तों ने मृत गोवंश को क्षति पहुंचाई थी। इस बात का संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है। सुरक्षा में लगे संविदा कर्मी को हटाया गया है। एक अन्य राजस्व कर्मी को भी हटाया गया और कांजी हाउस प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में मौसम ने ली करवट, छाए बादल:तेज हवाओं संग बारिश के आसार, किसानों की चिंता बढ़ी
    Next Article
    गुरुग्राम से पिता पुत्रों के अपहरण से लेकर बरामदगी तक:कैसे एक्सिडेंट में हुई बदमाशों की मौत, मासूम बचे, दैनिक भास्कर पर पढ़े पूरी स्टोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment