Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काजीपुर में किसानों ने की पंचायत:रुके मुआवजे और विकसित प्लॉट देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    5 hours ago

    1

    0

    ग्राम काजीपुर में लोहिया नगर योजना से प्रभावित किसानों के रुके हुए मुआवजे और अन्य लंबित मांगों को लेकर किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता सतपाल ने की, जबकि संचालन प्रिंस भड़ाना ने किया। पंचायत में किसानों ने प्रशासन और मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के सामने अपनी मांगें रखीं। किसानों ने कहा कि जिन छोटे किसानों के मुआवजे के चेक अभी तक रुके हुए हैं, उन्हें तत्काल दिया जाए। साथ ही विकसित प्लॉट तैयार कर जल्द आवंटित किए जाएं। किसानों ने यह भी मांग की कि जो किसान अपनी आबादी वाली भूमि का समायोजन (एडजस्टमेंट) कराना चाहते हैं, उनकी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। पंचायत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लोहिया नगर योजना क्षेत्र में एमडीए के किसी भी विकास कार्य को नहीं होने दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि कोरोना काल के दौरान उनके मुआवजे के चेक रोक दिए गए थे। उस समय पूरा देश और दुनिया गंभीर संकट से गुजर रही थी, लेकिन आज तक कई किसानों को उनका मुआवजा नहीं मिल सका है। पंचायत में मास्टर महावीर, सुरेंद्र भड़ाना, गौरव गुर्जर काजीपुर, पोपीन प्रधान, विनय प्रधान, अमित बैंसला उर्फ सोनू, विनोद चेयरमैन, भारत भड़ाना पार्षद, सुमित बैंसला, प्रतीक एडवोकेट, गौरव भड़ाना (झल्लू घोसीपुर), मुस्तफा घोसीपुर और उम्रदराज समेत कई वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं और मुआवजे के मुद्दे पर अपने विचार रखे। सभा में विनोद कुमार उर्फ पप्पू, रिंकू भड़ाना, नीटू भड़ाना, कपिल भड़ाना, मनोज प्रधान, लीलू प्रधान, ज्ञानेंद्र भड़ाना, अक्षय भड़ाना, दिनेश काजीपुर, सागर बैंसला, आलोक बैंसला, नरेश कुमार और देवेंद्र जाटव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन और एमडीए से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी:जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
    Next Article
    'सपा के सांसद ही नहीं, विधायक भी पार्टी से नाराज':विधायक राकेश सिंह बोले- सभी सही समय का इंतजार कर रहे, सपा सनातन का अपमान करा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment