Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट बंद करना बेवकूफी:कॉमेडियन वीर दास ने किया सपोर्ट, कहा- समर्थन से युवाओं की जो भावना सामने आई वो असल और जायज

    3 hours ago

    1

    0

    कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट बंद किए जाने की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस पार्टी का आंदोलन सही है या नहीं, इसका फैसला वक्त बताएगा। हालांकि, युवाओं का समर्थन देने की भावना पूरी तरह साफ और जायज है। वीर दास ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, कॉकरोच जनता पार्टी सच में एक सही आंदोलन है या नहीं, यह अभी असली सवाल नहीं है। इसका जवाब समय देगा। लेकिन उन्हें जो समर्थन मिला, युवाओं में जो भावना दिखी और जिस तरह की बातें सामने आईं, वो सब पूरी तरह असली और जायज हैं। और अगर इतना भी काफी नहीं था, तो उनके अकाउंट बंद करने जैसी बेवकूफी भरी हरकत ने उनकी बात को और ज्यादा सही साबित कर दिया। क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और क्यों हुआ विवाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने 15 मई को एक याचिका की सुनवाई करते हुए बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की। बयान जल्द ही वायरल हो गया, जिसके बाद अभिजीत दीपक ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम का अकाउंट बनाया। इस अकाउंट में सरकार के खिसाफ मीम, युवा मुद्दों वाले पोस्ट किए गए जो वायरल होने लगे और जल्द ही अकाउंट के फॉलोवर्स तेजी से बढ़ने लगे। 18 मई को इस अकाउंट के फॉलोवर्स की संख्या पहले 5 मिलियन और फिर 10 और फिर 13 मिलियन तक पहुंच गई, जिसके बाद इसे नेशनल कवरेज मिली। और CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ट्रेंड में आ गई। महज 4 दिनों में इस अकाउंट के फॉलोवर्स की संख्या 22 मिलियन हो चुकी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के अब तक महज 9 मिलियन फॉलोवर्स ही हैं। 21 मई को कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट सस्पेंड किया गया, जिसके बाद एक नया अकाउंट बना, जिसमें लिखा था, कॉकरोच मरते नहीं। जल्द ही इस दूसरे अकाउंट के भी फॉलोवर्स बढ़ने लगे। अब आज पेज बनाने वाले अभिजीत दीपक ने X पर दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। वो अपना अकाउंट लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि यूजर्स को अब भी अकाउंट दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण धवन की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए
    Next Article
    एक्टर सोनू सूद स्ट्रे डॉग के लिए बनाएंगे घर:वीडियो शेयर कर कुत्तों को बताया सबसे वफादार; बोले-आर्डर रुकवाने को सब आवाज उठाएं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment