Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोकराझार में 4,570 करोड़ की परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन:गुवाहाटी में पीएम बोले- दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा है

    13 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर हैं। दोपहर करीब 1.30 बजे वे गुवाहाटी पहुंचे। पीएम गुवाहाटी के अलावा आज कोकराझार और सिलचर का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्होंने कोकराझार में प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम ने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा- दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा है। बोडोलैंड के अनेक वीडियो को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दिखाने के लिए कागजी समझौते किए। आपने कांग्रेस को खदेड़ा और एनडीए को मौका दिया तो हमने समझदारी से फैसले लिए। इसके बाद पीएम गुवाहाटी से सिलचर जाएंगे। पीएम यहां से नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। 14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। पीएम ने ये भी कहा… पीएम ने X पर लिखा- राज्य की NDA सरकार तारीफ के काबिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे। हाइड्रो प्रोजेक्ट के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को फायदा पीएम के असम के दीमा हसाओ और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में मौजूद कोपिली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। 2,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बना यह प्रोजेक्ट क्लीन एनर्जी जेनरेशन को बढ़ाएगा, इलाके में ग्रिड स्टेबिलिटी में सुधार करेगा और घरों, किसानों और इंडस्ट्रीज़ को भरोसेमंद बिजली सप्लाई पक्का करेगा। प्रधानमंत्री ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी प्रोडक्ट पाइपलाइन (NSPL) का कैपेसिटी बढ़ाने का प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। यह प्रोजेक्ट और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को निकालने में मदद करके नुमालीगढ़ रिफाइनरी को 3 MMTPA से 9 MMTPA तक बढ़ाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री इसके साथ ही रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसमें लगभग 420 करोड़ रुपए की लागत से बनी रंगिया-मुरकोंगसेलेक रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (558 km) और लगभग 1,180 करोड़ रुपये की लागत से बनी चपरमुख-डिब्रूगढ़ रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (571 km) शामिल हैं। इसी के साथ लगभग 650 करोड़ रुपए की लागत से बनी बदरपुर-सिलचर और बदरपुर-चुराईबाड़ी रेल लाइन भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iraq में US Air Force का KC-135 विमान क्रैश, चार अमेरिकी सैनिकों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Next Article
    'ये सड़क मुस्लिमों के लिए नहीं' लिखने वाली लड़कियां गिरफ्तार:बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार, हमने कुछ गलत नहीं किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment