Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काकादेव में युवक ने सुसाइड किया:पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के काकादेव में बसपा के विधायक प्रत्याशी के भतीजे ने देर रात कीट नाशक पी लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वहाँ मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। काकादेव के गीता नगर निवासी रजनीश तिवारी बसपा से 2007 में विधायक प्रत्याशी रहे है। वर्तमान समय सीसामऊ सीट से प्रभारी है। रजनीश तिवारी ने बताया की अभय तिवारी (37) एचडीएफसी में नौकरी करता था। पिता अलोक तिवारी गीता नगर में प्रिंटिंग प्रेस चलाते है। अभय की पत्नी प्राथमिक स्कूल में टीचर अभय की पत्नी रिचा तिवारी कल्याणपुर में प्राथमिक विद्यालय में टीचर पद पर तैनात है। बड़ा भाई अजय तिवारी भाजपा से गीता नगर मंडल उपाध्यक्ष पद है।। बड़े भाई अजय ने बताया की देर रात को अभय शराब के नशे में घर आकर परिजनों से झगड़ा कर रहा था। जिसपर उन्होंने फोनकर चाचा रजनीश तिवारी को सुबह आकर समझाने की बात कही। देर रात को ही अभय ने घर में रखा कीट नाशक दवा पी ली। उल्टी होने पर जानकारी हुई तो सभी उसे पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। जहाँ से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कहकर हैलट रेफर कर दिया। हैलट में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने देर रात को 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही काकादेव थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया- देर रात को घटना कि जानकारी हुई थीं। मृतक शराब का लती था। जिस वजह से अक्सर परिजनों से विवाद होता रहता था। देर रात उसने कीटनाशक दवा पी ली। उपचार के दौरान हैलट हॉस्पिटल में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैन ने बाइक सवार दो साधुओं को टक्कर मारी टक्कर:सीतापुर में हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    वाटर टैंकर-ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment