Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह:प्रभारी मंत्री करेंगे राजेश्वर मंदिर के सौदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास

    1 day ago

    2

    0

    यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सोमवार को आगरा में होंगे। डिप्टी सीएम विभागीय बैठक के साथ निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करेंगे। वहीं, प्रभारी मंत्री राजेश्वर मंदिर के सौदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जिले की कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। पहले डिप्टी सीएम का प्रोग्राम जानिये... डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर लगभग डेढ़ बजे आगरा पहुंचेंगे। यहां पर जनप्रितिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने भी जा सकते हैं। दोपहर 3 बजे वे खेरिया निवासी स्थित विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के यहां जाएंगे। यहां लगभग एक घंटा रुकेंगे। शाम 4 बजे वे खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रभारी मंत्री का ये रहेगा कार्यक्रम प्रभारी मंत्री व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे राजेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। यहां प्राचीन महादेव मंदिर के सौदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद लगभग 11.30 बजे वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.30 बजे वे जिले की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1.30 बजे से जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में कुएं में गिरकर किसान की मौत:बकरियां भगाते समय पैर फिसला, पुलिस ने शव निकाला
    Next Article
    शाहजहांपुर एसपी ने चौकी प्रभारियों के साथ की बैठक:कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment