Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में कुएं में गिरकर किसान की मौत:बकरियां भगाते समय पैर फिसला, पुलिस ने शव निकाला

    1 day ago

    2

    0

    ललितपुर के मिनौरा में रविवार सुबह एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मिनौरा में हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय महेंद्र कुशवाहा पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। महेंद्र रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के पास स्थित खेत पर बकरियां चराने गया था। खेत में बकरियां कुएं के किनारे पहुंच गई थीं। उन्हें भगाने के प्रयास में महेंद्र अचानक कुएं में गिर गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे कुएं में गिरते देखा और मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक महेंद्र पानी में डूब चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान ने बताया कि महेंद्र अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह खेती-किसानी का काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    द्वितीय अंतर्विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में 6 जिलों के खिलाड़ी शामिल:भदोही डीएम सिंह गहरवार बोले- आत्मरक्षा व स्वस्थ शरीर के लिए कराटे जरूरी
    Next Article
    कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह:प्रभारी मंत्री करेंगे राजेश्वर मंदिर के सौदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment