Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'काला हिरण' फिल्म के प्रोड्यूसर बोले-सलमान खान धमकी दिलवा रहे:मुझे गला काटने, जान से मारने और घर उड़ाने की धमकियां दी; जोधपुर में FIR

    11 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' को लेकर विवाद जारी है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित ज्याणी को पाकिस्तान नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। अमित का आरोप है कि मुझे सलमान खान के इशारे पर धमकी दी गई है। इसे लेकर गुरुवार को जोधपुर के रातानाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मूवी से हटने की बात कही है। ‘मुझे दो साल से धमकी मिल रही है’ इधर, इस पूरे मामले को लेकर अमित ज्याणी ने वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने बताया- पिछले दो साल से मुझे गला काटने, जान से मारने, घर उड़ाने और पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। 28 अक्टूबर 2025 को भी मुझे धमकी मिली थी। उदयपुर में भी मुझे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी भी शिकायत मैंने की थी। उन्होंने बताया- मैं गुरु जम्भेश्वर के दर्शन करने गया था। सलमान खान हमारे खिलाफ हाईकोर्ट में है। जैसे ही मैं जोधपुर पहुंचा तो शहजाद भट्टी ने मुझे कॉल किया और मैसेज करते हुए मुझे ‘काला हिरण’ प्रोजेक्ट को छोड़ने की बात कही। धमकी देते हुए कहा- प्रोजेक्ट से हट जाओ, हमारे हाथ बहुत लंबे हैं। जब मैंने कहा- मैं तुम्हें नहीं जानता, उसने मुझे अपनी पुरानी खबरों के लिंक भेजे। हथियारों के साथ फोटो भेजते हुए कहा- ये हमारे घर पर रहते हैं। सलमान के कहने पर शहजाद भट्‌टी दे रहा धमकी अमित ने कहा- मैंने बताया कि मैं किसी गैंग का हिस्सा नहीं हूं। सभी आतंकवादियों पर फिल्म बना रहे हैं। मैं 'बहारों फूल बरसाओ' गाने नहीं लिख सकता हूं। कुछ-कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. ऐसी फिल्म नहीं बना सकता। मेरा सब्जेक्ट ये ही है। मैं आतंकवादी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर नहीं हूं। मैं भारत देश का नागरिक हूं। शहजाद भट्टी घोषित आतंकवादी है। उन्होंने कहा- सलमान खान दो मोर्चे पर क्यों खेल रहे हैं? मुझे समंदर में फेंकने और काट देने की धमकी दे चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और टूल किट से धमकी दे रहे हैं। सलमान खान के कहने पर शहजाद भट्टी मुझे धमकी दे रहा है। थानाधिकारी बोले- हमने मामला दर्ज कर लिया है थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया- अमित ज्याणी ने धमकी देने की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि कॉलर ने अपने आप को शहजाद भट्टी बताया। उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी देने वाले ने कहा है कि मूवी से हट जाओ, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसे लेकर हमने मामला दर्ज कर लिया है। कॉलर के बारे में पता लगा रहे हैं। … यह खबर भी पढ़ें… नेशनल कंज्यूमर फोरम से भी सलमान खान को राहत:कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे; अगली सुनवाई 14 जुलाई को राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन के मामले में सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम (NCDC) से भी राहत मिली है। फिलहाल सलमान खान को FSL जांच के लिए कोटा नहीं आना पड़ेगा। नेशनल कंज्यूमर फोरम ने सलमान खान के खिलाफ कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे दे दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    'प्यार जिस्म से नहीं रूह से होता है', 'कांटा लगा' गर्ल को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, पत्नी की खातिर कर रहे 21 दिन की साधना
    Next Article
    ऋषिकेश में गंगा किनारे घाट पर सोए दिखे सुनील ग्रोवर:त्रिवेणी घाट में साधुओं और श्रद्धालुओं के साथ रात गुजारी, लोगों ने सादगी की सराहना की

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment