Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:अंबेडकरनगर में नहर किनारे मिला युवक का शव, होली पर तीन दुकानों में लगी आग

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र में इस्माइलपुर बेलडहा के पुरवा अकूतपुर नहर के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… अंबेडकरनगर में होली पर तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख अंबेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र स्थित न्योरी बाजार में होली के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि इन दुकानों में रखा सारा सामान, जिसमें कपड़े, फल, बिसात का सामान और अन्य सामग्री थी, पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पढ़ें पूरी खबर… अंबेडकरनगर के 35 हजार घरों में लगेगा प्रीपेड मीटर, बिल की समस्या खत्म; ऐप से होगा रिचार्ज अंबेडकरनगर में 35 हजार बिजली उपभोक्ता अब मोबाइल की तरह प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर बिजली का उपयोग करेंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर डिवीजनों में लगे इन 35 हजार प्रीपेड मीटरों का सफल परीक्षण किया है। इसमें जिला मुख्यालय शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… अंबेडकरनगर में रंग-गुलाल लगाकर लोगों ने मनाया होली, डीजे पर थिरके युवा अंबेडकरनगर में रंग- गुलाल लगाकर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवा डीजे की धुन पर लोग भोजपुरी गानों पर नाचते नजर आए। महिलाएं और बच्चियां एक-दूसरे के घर जाकर रंग और गुलाल लगा रही थीं। बच्चों ने भी खूब मस्ती की। कुछ जगहों पर बच्चे डीजे की धुन पर एक-दूसरे को पानी और मिट्टी में पटक रहे थे, छोटे बच्चे पिचकारियों में रंग भरकर राहगीरों को डाल कर होली खेली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कपड़ा फाड़ होली खेली, महिला से चेन लूटी; वकील और इंस्पेक्टर में झड़प
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए फतेहपुर की पांच बड़ी खबरें:फतेहपुर में पुलिस चौकी पर पथराव, तोड़फोड़,बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल,अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment