Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कपड़ा फाड़ होली खेली, महिला से चेन लूटी; वकील और इंस्पेक्टर में झड़प

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… कानपुरिया अंदाज में लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए। सबसे ज्यादा बच्चे रंगों और पिचकारियों का मजा लेते दिखे। कोई चेहरे पर मुखौटा लगाकर तो कोई रंगीन बाल लगाकर होली के रंग में दिखा। आर्यनगर में DJ के गानों पर लोगों ने जमकर होली खेली। कपड़ा फाड़ कर रंग लगाए। कल्याणपुर इलाके में सब्जी खरीद रही महिला कुसुमलता त्रिपाठी से बीच सड़क स्कूटी सवार दो शातिरों ने चेन लूट ली और फरार हो गए। वह आवास विकास-एक स्थित बाजार में खरीदारी कर रही थीं, तभी पीछे से आए युवकों ने झपट्टा मारकर चेन खींच ली। शोर मचाने पर राहगीरों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी स्कूटी लहराते हुए भाग निकले। पुलिस और एसीपी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ संदिग्ध युवक नजर आए हैं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1. कानपुर में कपड़ा फाड़ होली, आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों ने फूल उड़ाए; झांकियों ने मन मोहा कानपुरिया अंदाज में लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए। सबसे ज्यादा बच्चे रंगों और पिचकारियों का मजा लेते दिखे। कोई चेहरे पर मुखौटा लगाकर तो कोई रंगीन बाल लगाकर होली के रंग में दिखा। आर्यनगर में DJ के गानों पर लोगों ने जमकर होली खेली। कपड़ा फाड़ कर रंग लगाए। वहीं श्री आनंदेश्वर मंदिर में फूल और गुलाल की होली खेली गई। मंदिर के किनारे परमट घाट पर रंगोत्सव कार्यक्रम हुआ। भक्ति संगीत पर झांकियां भी निकलीं, जिन्हें लोग निहारते रहे। कल्याणपुर के नवशील धाम में लोगों ने जमकर पहले होली खेली। फिर फाग गाया। पढ़ें पूरी खबर... 2. नशा तस्करों के मददगार दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से हुआ खुलासा कानपुर में सूखे नशे के बढ़ते कारोबार के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए रघुबीर लाल ने दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके की गोपनीय जांच में सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड मादक पदार्थ तस्करों से लगातार संपर्क दर्शा रही है। शहर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के दौरान कार्रवाई करने की बजाय तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में यह कदम उठाया गया। 26 फरवरी को प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में सांसद रमेश अवस्थी और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सूखे नशे का मुद्दा उठाते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। जांच में पनकी मंदिर चौकी के दरोगा श्रवण कुमार, काकादेव थाने के हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल कमलाकांत और सचेंडी थाने के हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह के नाम सामने आए। सीडीआर रिपोर्ट में इनकी तस्करों से बातचीत की पुष्टि होने पर चारों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है कि नशा कारोबार में संलिप्त या संरक्षण देने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान को और तेज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... 3. युद्ध के बीच दुबई में फंसे सैडलरी कारोबारी ने VIDEO जारी कर मदद मांगी, बोले- सरकार बचा लो 'मैं अभिजीत कश्यप। मैं कानपुर का रहने वाला हूं। मेरा एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है। ईरान-इजरायल जंग के कारण दुबई में भी हमले हुए हैं। हमारी एयरलाइंस की फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। UAE सरकार हमारा अच्छे से ख्याल रख रही है। लेकिन अभी हमारे पास वापस अपने देश जाने का अवसर नहीं है। हमारी भारत सरकार से हाथ जोड़ कर विनती है कि हमें और हमारे जैसे सभी भारतवासियों को वापस बुलाया जाए।' ये बातें दुबई में फंसे कानपुर के सैडलरी कारोबारी अभिजीत कश्यप ने कही। उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने अपने घरवालों को अपने होटल के आसपास हो रही बमबाजी के वीडियो भेजे हैं। वीडियो में होटल से चंद दूरी पर ही विस्फोट होता दिख रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में आसमान में ड्रोन उड़ते हुए दिख रहे है। अभिजीत के लिए मां और पत्नी लगातार घर में पूजा-पाठ कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. होली में कानपुर की ठंडाई का तड़का, गुलकंद, चंदन और ड्राईफ्रूट से बनी कोहिनूर महाकाल, 66 साल पुरानी है दुकान होली में कानपुर की ठंडाई का तड़का लोगों में जबरदस्त है। गुलकंद, चंदन और ड्राईफ्रूट से बनी कोहिनूर महाकाल लोगों को पसंद आ रहा है। शहर की 66 साल पुरानी बादशाहीनाका सब्जी मंडी स्थित निर्मल महाकाल ठंडाई में लोग मस्ती में डूब जाने की तैयारी में दिखे। 1960 में निर्मल ठंडाई के नाम से दुकान कृष्ण पहलवान और राजकुमार सिंह ने शुरू की थी। आज इस दुकान को इनकी चौथी पीढ़ी आदित्य सिंह और अभिषेक सिंह संचालित कर रहे हैं। आदित्य ने बताया कि मेरे बाबा और परबाबा ने इस दुकान पर सिलबट्टे से ठंडाई बनाकर बेचना शुरू किया था। वर्तमान में कानपुर की पुरानी और मशहूर दुकानों में हमारा नाम है। यहां कानपुर और आसपास से लोग ठंडाई पीने आते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5. कानपुर की होली में गूंजता था ‘रंडुवा सम्मेलन’, 1947 में हुई शुरुआत, नेहरू के करीबियों की भी होती थी नजरबंदी गंगा-जमुनी तहजीब और अलमस्त मिजाज के लिए मशहूर कानपुर की होली का इतिहास बेहद रोचक रहा है। आज भले ही होली हुड़दंग और शोर-शराबे तक सीमित होती नजर आती हो, लेकिन आजादी के ठीक बाद शहर में ‘रंडुवा सम्मेलन’ जैसी बौद्धिक और हास्यपरक परंपरा जीवित थी। वर्ष 1947-48 के आसपास शुरू हुआ यह आयोजन करीब एक दशक तक कानपुर की सांस्कृतिक पहचान बना रहा। इस मंच पर विधुर जीवन जी रहे पुरुषों के एकाकीपन को कविता और व्यंग्य के जरिए उत्सव में बदला जाता था। कानपुर इतिहास समिति के महासचिव अनूप कुमार शुक्ल के अनुसार, इस सम्मेलन की नींव दयाशंकर दीक्षित ‘देहाती’ ने रखी थी। नरवल के मूल निवासी देहाती जी ने पटकापुर और कुर्संमा के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ मिलकर इस अनूठी परंपरा की शुरुआत की। आयोजन का मुख्य केंद्र पटकापुर स्थित बिहारी जी मंदिर था। सम्मेलन का निमंत्रण पत्र ही इसकी सबसे बड़ी पहचान हुआ करता था। पढ़ें पूरी खबर... 6. होली पर आनंदेश्वर बाबा के लिए सीएम योगी ने भेजा खास गुलाल, आगरा का पेठा और कन्नौज का इत्र भी आया होली के उल्लास के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सुप्रसिद्ध बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर (परमट) के लिए विशेष शुभकामना संदेश और उपहार भेजे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से आए इन उपहारों में शुद्ध प्राकृतिक रंगों से लेकर कन्नौज के मशहूर इत्र तक शामिल हैं, जिनसे इस बार बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर के महंत महाकाल गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और सेहत का ध्यान रखते हुए पूरी तरह 'इको-फ्रेंडली' उपहार भेजे हैं। इसमें फूलों से तैयार हर्बल गुलाल और प्राकृतिक रंग शामिल हैं। इन रंगों की खासियत यह है कि ये पूरी तरह शुद्ध हैं और इनमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री का संदेश है कि परंपराओं के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर... 7. घाटमपुर में पति-पत्नी से मारपीट, घर में तोड़फोड़, मिट्टी खनन के आरोपी हासीब और साथियों के खिलाफ शिकायत घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला पचखुरा में एक पति-पत्नी के साथ मारपीट और उनके घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक और उसके कुछ साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मारपीट में करन यादव (36) और उनकी पत्नी को चोटें आई हैं। पीड़ित करन यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी मिट्टी खनन का काम करता है। करन के अनुसार, आरोपी अपने कई साथियों के साथ उनके घर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे उन्हें और उनकी पत्नी को चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घाटमपुर थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि घायल पति-पत्नी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 8. बार काउंसिल उपाध्यक्ष और इंस्पेक्टर के बीच झड़प, बोले- वकील को कोई हाथ नहीं लगाएगा, मेरे नाम मुकदमा लिखवा दो कानपुर के किदवई नगर में फर्जी मार्कशीट गिरोह प्रकरण ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब पूछताछ के लिए थाने लाए गए अधिवक्ता शमशाद अली की पैरवी में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय समेत दर्जनों वकील थाने पहुंच गए। बाबूपुरवा के अजीतगंज निवासी शमशाद को अंदर ले जाने के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने कार्रवाई की बात कही तो अनुराग पांडेय ने खुलकर विरोध जताते हुए अपने नाम मुकदमा दर्ज करने की चुनौती दे डाली। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने रहे। अनुराग पांडेय ने शमशाद को वकील बताते हुए हाथ न लगाने की चेतावनी दी, जिस पर माहौल और गरमा गया। अंततः स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने शमशाद अली को अनुराग पांडेय के सुपुर्द कर दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। मंगलवार को इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर... 9. कल्याणपुर में महिला से चेन लूटी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी कल्याणपुर इलाके में देर शाम सब्जी खरीद रही महिला से स्कूटी सवार दो शातिरों ने बीच सड़क चेन लूट ली और फरार हो गए। कल्याणपुर कला निवासी राकेश त्रिपाठी की पत्नी कुसुमलता त्रिपाठी आवास विकास-एक स्थित बाजार में फल खरीद रही थीं, तभी पीछे से आए युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी स्कूटी लहराते हुए मौके से भाग निकले। पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... 10. बिल्हौर में दो घरों में चोरी, आढ़त और बंद मकान से कैश, जेवर, अनाज पार बिल्हौर थाना क्षेत्र में होली के मौके पर चोरों ने एक आढ़त और बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। औरंगपुर सांभी निवासी वीरेंद्र सिंह की ‘जय बजरंग ट्रेडर्स’ आढ़त, जो लखनऊ-इटावा राजमार्ग किनारे स्थित है, घर में चोर लॉकर तोड़कर करीब दो लाख रुपए नगद, पांच बोरी लाही और दस बोरी गेहूं उठा ले गए। पास ही रहने वाले कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंता गांव निवासी दीपेंद्र सिंह होली पर परिवार सहित गांव गए थे। सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने के जेवरात व करीब 15 हजार रुपये नगद पार कर दिए। गृहस्वामी ने कुल तीन से चार लाख रुपये की चोरी का अनुमान जताया है। बुधवार सुबह अखबार देने पहुंचे हॉकर ने घर का टूटा ताला देखा तो दीपेंद्र सिंह को सूचना दी। थोड़ी देर में परिवार और आढ़त संचालक मौके पर पहुंच गए और पुलिस को खबर दी। सूचना पर एसीपी संजय सिंह और थाना प्रभारी सुधीर कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसीपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्वेलर्स को धमकी देकर मांग रहे थे 12 करोड़ रंगदारी:पुलिस ने इमाम समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए, भोजपुरी में देते थे धमकी
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:अंबेडकरनगर में नहर किनारे मिला युवक का शव, होली पर तीन दुकानों में लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment