Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:हरदोई में 104 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद, वकील को घर में घुसकर पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    हदोई में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए 104 गेहूं क्रय केंद्रों की सूची जारी कर दी है, जिनकी जिम्मेदारी छह एजेंसियों को सौंपी गई है। हालांकि, एक मार्च से प्रस्तावित खरीद अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो पाई है और होली के बाद इसके शुरू होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें युवक को बेल्ट से पीटा:दुकान जाते समय हुई मारपीट बिलग्राम थाना क्षेत्र के कन्हरी गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम कन्हरी निवासी संजय पुत्र गेंन्दर ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात करीब 9 बजे गांव के ही आसिफ पुत्र जहीर ने उसके साथ बेल्ट से मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें हरदोई में अधिवक्ता को पड़ोसियों ने पीटा हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवावा निवासी अधिवक्ता ब्रजभूषण सिंह पटेल ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान जारी किया। पूरी खबर पढ़ें भद्रा समाप्त होते ही होलिका दहन माधौगंज की पुरानी गुड़मंडी में मंगलवार तड़के 1 बजकर 25 मिनट पर होलिका दहन संपन्न हुआ। भद्रा समाप्त होने के बाद निर्धारित मुहूर्त पर यह आयोजन किया गया। इससे पहले, 1 बजकर 15 मिनट पर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होली का पूजन किया गया। पूरी खबर पढ़ें हरदोई में भाजपा जिला कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरदोई जिला कार्यालय में मंगलवार को एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने की। इसमें जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:बहराइच में जंगल सफारी के दौरान दिखा तेंदुए का जोड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर; दो की मौत
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:लोको पायलट को पत्नी ने गिराकर पीटा; होली में पूर्व सांसद बृजभूषण का गमछा डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment