Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काली पट्टी बांध दवा व्यापारियों ने किया बंद का विरोध:बोले- जो हड़ताल कर रहे, वही ऑनलाइन कंपनियों को दे रहे सस्ती दवाएं

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के खैरनगर में बुधवार को ऑल इंडिया स्तर पर बुलाए गए दवा व्यापारियों के बंद का कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। विरोध करने वाले मेडिकल कारोबारियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर कारोबार जारी रखा और कहा कि यह हड़ताल कुछ लोगों द्वारा “राजनीति चमकाने” और कंपनियों पर दबाव बनाने के लिए की जा रही है। जिला महामंत्री रजनीश कौशल जिला महामंत्री केमिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि अगर 2017 में ही ई-फार्मेसी के खिलाफ मजबूत विरोध होता तो आज यह स्थिति नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल अपनी राजनीती और कंपनियों से नेगोशिएशन के लिए बंद का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम भी ई-फार्मेसी के विरोध में हैं, इसलिए हमने आज काली पट्टी बंधी है। उन्होंने कहा की ये सिर्फ ई-फार्मेसी का विरोध नहीं है , हमारे यहां प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र, दवा इंडिया, अमृत फार्मेसी जैसी व्यवस्थाएं आ चुकी हैं और हम लोगों को भी समय के साथ खुद को अपग्रेड करना पड़ेगा। दवा व्यापारी दवेंद्र ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं का विरोध पहले होना चाहिए था और अगर तब होता तो सरकार इस बारे में अच्छे से सोचती लेकिन अब सरकार के लिए इसे पूरी तरह रोकना आसान नहीं है। वहीं नार्कोटिक्स दवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में इनका इस्तेमाल गलत नहीं है, लेकिन यदि कोई दुकानदार नशीली दवाओं का गलत तरीके से कारोबार करता है तो उसके खिलाफ जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं व्यापारी गोपाल अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर बंद बुलाने वाले संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो लोग बंद का आह्वान कर रहे हैं, वही ऑनलाइन कंपनियों को दवाओं की सप्लाई भी करते हैं। उन्होंने कहा की अगर सच में विरोध है तो सबसे पहले ऑनलाइन कंपनियों को दवा सप्लाई बंद करें। ऑनलाइन कारोबार अपने आप बंद हो जाएगा। आम व्यापारियों को गुमराह करने के लिए बंद बुलाया गया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि बाजार में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जबकि छोटे दुकानदारों को महंगे रेट पर माल मिलता है। इसी को लेकर उन्होंने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का बंद:इटावा में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया
    Next Article
    आई.एन.एम. कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित:छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर दिए संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment