Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल से मिलेगा ‘स्व-गणना’ का मौका:खुद भरें अपनी जनगणना की जानकारी, ऑनलाइन पोर्टल से आसान हुई जनगणना प्रक्रिया

    12 hours ago

    2

    0

    जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत अब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ चरण के अंतर्गत स्व-गणना की सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में आमजन घर बैठे स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी आवश्यक जानकारी भर सकते हैं। अपर नगर आयुक्त ने दी जानकारी नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया-स्व-गणना प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। इससे नागरिकों को गणनाकर्मी के इंतजार की आवश्यकता नहीं होगी और वे स्वयं अपनी पारिवारिक व आवासीय जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर सभी आवश्यक विवरण भरकर सबमिट करने के बाद एक यूनिक SEID (Self Enumeration ID) प्रदान की जाएगी। यह आईडी भविष्य में सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, इसलिए इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। नगर जनगणना अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर समय रहते अपनी जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू और सटीक रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पारदर्शिता और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित होगी। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए हुए उन्होंने कहा है कि सभी लोग निर्धारित अवधि के भीतर अपनी जानकारी अवश्य भरें, जिससे जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना:जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
    Next Article
    पुलिस पर बेटों को घर से उठाने का आरोप:परिवार महिलाओं के साथ SSP कार्यालय पहुंचा, न्याय की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment