Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोल्ड स्टोरेज के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव:कई दिन पुराना होने की आशंका, पहचान नहीं; पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में बुधवार दोपहर झींझक रोड स्थित सतगुरु कोल्ड स्टोरेज के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला रूरा थाना क्षेत्र का है। स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच शव देखा, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने काले रंग की पैंट और आसमानी रंग की शर्ट पहन रखी थी, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह कई दिन पुराना है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक के हुलिए की जानकारी आसपास के थानों और गांवों में भेजी जा रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चुनाव परिणाम का स्वागत किया:पिछली सरकार पर बंगाल में व्यापार को ठप करने का आरोप लगाया , व्यापारी बोले नई सरकार व्यापार को मिलेगा लाभ
    Next Article
    साइबर स्लेवरी ट्रैफिकिंग में CBI का खुलासा:भारतीयों को “साइबर गुलामी” में धकेलने वाला नेटवर्क बेनकाब; चार राज्यों में 9 जगह छापेमारी, लखनऊ से एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment