Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर स्लेवरी ट्रैफिकिंग में CBI का खुलासा:भारतीयों को “साइबर गुलामी” में धकेलने वाला नेटवर्क बेनकाब; चार राज्यों में 9 जगह छापेमारी, लखनऊ से एक गिरफ्तार

    9 hours ago

    2

    0

    सीबीआई ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो भारतीय नागरिकों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर दक्षिण-पूर्व एशिया में “साइबर स्लेवरी” के लिए भेज रहा था। इस मामले में देशभर में छापेमारी कर एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजते थे आरोपी जांच में सामने आया है कि एजेंट लोगों को ऊंची सैलरी और बेहतर नौकरी का लालच देकर फंसाते थे। इसके बाद उन्हें म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में भेज दिया जाता था, जहां साइबर ठगी के ठिकानों पर उनसे जबरन काम कराया जाता था। साइबर ठगी केंद्रों में बनाते थे बंधक इन ठिकानों को “साइबर स्लेवरी” के केंद्र बताया गया है, जहां पीड़ितों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी रहती थी। वहां पहुंचते ही उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे और उन्हें मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। परिजनों से फिरौती मंगवाने के मामले भी सामने आए कई मामलों में पीड़ितों को छुड़ाने के लिए उनके परिवारों से पैसे मंगवाए गए। इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोग विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के लिए भारतीयों की सप्लाई कर रहे थे। चार राज्यों में 9 ठिकानों पर छापेमारी सीबीआई ने इस मामले में मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, काशीपुर समेत उत्तर प्रदेश के गोंडा और सहारनपुर में कुल 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, जिनमें अहम सबूत मिले हैं। क्रिप्टो ट्रांजैक्शन की भी जांच एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए वित्तीय लेन-देन, खासकर क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन की भी गहन जांच कर रही है। लखनऊ से एक आरोपी गिरफ्तार सीबीआई ने लखनऊ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो इस ट्रैफिकिंग नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि एजेंटों को विदेश स्थित साइबर गिरोहों से लोगों की सप्लाई के बदले भुगतान मिलता था। सीबीआई की अपील-फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान सीबीआई ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया, ऑनलाइन विज्ञापन या जान-पहचान के जरिए मिलने वाले विदेशी नौकरी के ऑफर से सतर्क रहें। ऐसे ऑफर न केवल धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं, बल्कि गंभीर शोषण और कानूनी परेशानी का कारण भी बन सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोल्ड स्टोरेज के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव:कई दिन पुराना होने की आशंका, पहचान नहीं; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    विदेश में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी:फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर युवकों को बनाया शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment