Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉलेज के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक की मौत:​अलीगढ़ में होली मिलन समारोह के बाहर रंजिश और रैगिंग के विवाद में चलीं गोलियां

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित वार्ष्णेय कॉलेज के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने सरेराह फायरिंग कर दी। कॉलेज से बाहर निकल रहे दो युवकों को निशाना बनाकर की गई इस गोलीबारी में एक युवक की पीठ में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल है। ​जश्न के बीच घात लगाकर हमला ​घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की है। वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र और उनके साथी होली मिलन समारोह मनाकर बाहर निकल रहे थे। वहीं, कॉलेज के सामने पुल के नीचे बाइक सवार हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही युवक वहां पहुंचे, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में नूरी (नौटी) निवासी अंशु तोमर की मौके पर ही जान चली गई। यह एक कारखाने में मजदूरी करता था। वहीं, बीए तृतीय वर्ष के छात्र पृथ्वीराज चौहान के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रैगिंग बना विवाद की जड़ ​अस्पताल में उपचार करा रहे घायल पृथ्वीराज चौहान का आरोप है कि हमलावर धीरज ठाकुर डीएस कॉलेज का छात्र है। वह अक्सर कॉलेज के छात्रों की रैगिंग करता था। जब पृथ्वीराज ने पिछली बार उसकी रैगिंग का विरोध किया, तो दोनों के बीच ठन गई। पृथ्वीराज का दावा है कि धीरज ने अपने रसूख के दम पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया था और अब जेल से बाहर आने के बाद उस पर जानलेवा हमला कर दिया। ​पुरानी रंजिश भी घटना की वजह ​पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि धीरज ठाकुर ने पूर्व में अंशु और पृथ्वीराज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पृथ्वीराज को जेल जाना पड़ा था। वह करीब एक महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इसी रंजिश को निपटाने के लिए धीरज और उसके साथी गोलू ठाकुर ने शनिवार को मौका पाकर फायरिंग की और फरार हो गए। ​पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अंशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों के भागने के रूट की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा में महिला के ₹7 लाख के जेवर गायब:लखनऊ में बेटी के साथ शादी में जा रही थी, हरियाणा की दो टप्पेबाज महिलाएं गिरफ्तार
    Next Article
    शोकसभा में युवक पर हमला:पीड़ित ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment