Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रिक्शा में महिला के ₹7 लाख के जेवर गायब:लखनऊ में बेटी के साथ शादी में जा रही थी, हरियाणा की दो टप्पेबाज महिलाएं गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठी दो महिला ने करीब सात लाख के जेवर पार कर दिए। महिला शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में टप्पेबाज महिलाएं ई-रिक्शा में बैठी और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की सूचना पर दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवर बरामद किए हैं। उन्नाव के हसनगंज स्थित ग्राम मटरिया निवासी प्रिया यादव पत्नी अजीत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपने बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए बरावन कला दुबग्गा जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह सीतापुर बाईपास पुलिस चौकी के पास से ई-रिक्शा में अपनी तीन साल की बेटी के साथ बैठीं। उनके बैग में एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और एक सोने का मंगलसूत्र रखा था। जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपए थी। कुछ दूर उतरने की बात कहकर दो महिलाएं बैठ गईं इसके बाद ई-रिक्शा में पहले से बैठी करीब 30 साल की महिला और उसके साथ लगभग 20 साल युवती उनकी बगल में आकर बैठ गईं। प्रिया ने उन्हें सामने की सीट पर बैठने के लिए कहा लेकिन वह पावर हाउस चौराहे पर उतरने की बात कहकर वहीं बैठी रही। कुछ देर बाद जब ई-रिक्शा कूड़ा चौराहे पर पहुंचा तो दोनों महिलाएं उतर गईं। बरावन कलां रोड के सामने पहुंचने पर प्रिया ने देखा कि उनके बैग से सोने के सभी जेवर गायब हैं। उन्होंने रिश्तेदारों की मदद से काफी तलाश की लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। दूसरी घटना के अंजाम देने के दौरान पकड़ी गई प्रिया ने बताया कि शुक्रवार को जब वह दुबग्गा स्थित सीतापुर बाईपास पहुंचीं तो वही दोनों महिलाएं सड़क किनारे खड़ी दिखीं। वहां पर वो किसी घटना करने की तौयारी में थी। पहचान होने पर उन्होंने राहगीरों की मदद से दोनों को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली। पूछताछ में महिलाओं की पहचान नगला सुभाष चौक थाना फरीदाबाद हरियाणा निवासी अनीता पत्नी अमित और गहलव पलवल हरियाणा निवासी मनीषा पुत्री रोशन के रूप में हुई। मामले में इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि महिलाओं के पास से कुछ जेवर बरामद हुए हैं, उनसे अन्य घटनाओं की जानकारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बंद घर में लाखों की चोरी:नगद-जेवर समेत घरेलू सामान उठा ले गए चोर, मुंबई में रह रहा परिवार
    Next Article
    कॉलेज के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक की मौत:​अलीगढ़ में होली मिलन समारोह के बाहर रंजिश और रैगिंग के विवाद में चलीं गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment