Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्कि धाम बनवा रहे आचार्य प्रमोद को अमेरिका से धमकी:बोला- पाखंड फैलाना बंद करो, वरना बम से उड़ा देंगे; संभल SP से सिक्योरिटी मांगी

    1 day ago

    1

    0

    कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को आचार्य प्रमोद ने संभल में कहा, 24 सितंबर की रात उनके पर्सनल मोबाइल नंबर पर अमेरिका के एक नंबर से कॉल आई। फिर ऑडियो मैसेज आया। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया। उसके बब्बर खालसा नामक आतंकी संगठन से जुड़े होने का भी दावा किया गया है। ऑडियो मैसेज में कहा गया- “अपना ये पाखंड फैलाना बंद कर दो, वरना तुम्हें किसी दिन भी उड़ा दिया जाएगा। तुम्हारी जिंदगी के दिन थोड़े ही बचे हैं।” दावा है कि बम विस्फोट करने की धमकी भी दी गई। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धमकी देने वाले के खिलाफ FIR दर्ज करने और मोबाइल नंबर की जांच कराने की मांग की है। श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष उमा रमण त्रिपाठी ने संभल SP को लेटर भेजकर शिकायत की है। शिकायत की एक कॉपी डीजीपी, एडीजी सुरक्षा और एडीजी कानून व्यवस्था को भी भेजी गई है। आचार्य बोले- मुझे बम से उड़ाने की धमकी मिली जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर एचोड़ा कंबोह गांव में कल्की धाम है। इसके पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बात की। मुझे कुछ दिनों से विदेशी नंबरों से कॉल आ रही थीं। मैंने रिसीव नहीं किया था। दो दिन पहले पंजाबी भाषा में ऑडियो मैसेज मिला, जिसकी जानकारी यूपी पुलिस, गृह मंत्रालय, पंजाब पुलिस और संभल एसपी को दी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि मुझे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने मेरे काम को पाखंड बताते हुए उसे बंद करने की बात कही। उसने धमकाया कि अगर मैंने सनातन का काम बंद नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की बात भी कही गई है। आचार्य बोले- मेरी हत्या हो तो कल्कि धाम का निर्माण न रुके एसपी बोले- मामले की जांच चल रही संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आचार्य के फोन पर दिल्ली से एक मैसेज आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम? आचार्य प्रमोद कृष्णम का जन्म 4 जनवरी 1965 को संभल के गांव एंचोड़ा कम्बोह में हुआ था। वह ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। प्रमोद कृष्णम दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2014 में संभल और 2019 में लखनऊ से उन्होंने चुनाव लड़ा था। हालांकि, दोनों बार हार गए। कहा जाता है कि राम मंदिर निर्माण के सपोर्ट में प्रमोद कृष्णम ही कांग्रेस में सबसे आगे रहे। इस वजह से उन्हें कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया था। हालांकि निष्कासन की वजह पार्टी विरोधी गतिविधियां बताई गई थीं। राजनीति से ज्यादा प्रमोद कृष्णम की यूपी के संभल में श्री कल्कि धाम को लेकर चर्चा होती है, जो इन्होंने अपने गांव में बनाया है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मूसलाधार बारिश से लोग बेहाल-VIDEO:1 घंटे में 120 MM पानी; घर-दुकानों में घुसा पानी; पेड़ गिरने से 3 की मौत
    Next Article
    सेना के ट्रक ने महिला-बच्ची को कुचला, दोनों की मौत:झांसी में ऑटो खराब होने पर पैदल जा रही थीं; एक शव गाड़ी में फंसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment