Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत:25 घायल; बारिश से बचने घुसी भीड़, एक-दूसरे पर गिरे लोग; 91 साल पुराना है चोरबागान पूजा पंडाल

    15 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 25 लोग घायल हैं, हालांकि कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने 20 लोगों की मौत और 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने का दावा किया। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शाम को बारिश होने लगी, इससे बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुक गए। शाम 7:40 बजे बाहर खड़ी भीड़ भी पंडाल में आने की काेशिश करने लगी। इससे धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और लोगों की एंट्री रोक दी गई। शहर के कई दूसरे दुर्गा पूजा पंडाल भी बंद करा दिए गए हैं। गौरतलब है कि कोलकाता में दुर्गा पूजा के लिए लगभग 3500 पंडाल बनाए गए हैं। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है। हादसे से जुड़े वीडियोज देखने के लिए यहां क्लिक करें... सबसे पहले पूरी घटना को सिलसिलेवार देखिए; 6 तस्वीरें… शाम 7 बजे: चोरबागान पंडाल में रखी प्रतिमा शाम 7.40 बजे: भीड़ अंदर घुसी रात 8 बजे: लोगों ने एक-दूसरे को कुचला रात 8.10 बजे: घायल अस्पताल भेजे गए रात 8.30 बजे: मॉर्चुरी में रखे शव रात 9 बजे: एक्शन में अधिकारी भगदड़ के बाद की स्थिति; चप्पलें-पर्स बिखरे, टूटा पंडाल; 2 तस्वीरें मैप में देखें, कहां है चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल आयोजन समिति में सीएम शुभेंदु का भतीजा आयोजन समिति से देवदीप अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भतीजे हैं। जोड़ासांको से भाजपा विधायक विजय ओझा इस पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। उत्तर कोलकाता जिला भाजपा अध्यक्ष तमोघ्न घोष भी इस आयोजन से जुड़े हैं। कोलकाता में 11 साल में दुर्गा पंडालों में हुईं 3 घटनाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- लड़के की आंख के ऊपर निकला दांत:पति ने गिफ्ट किया लॉटरी टिकट, पत्नी ₹5 करोड़ जीती; घोड़ी की 13.5 फीट लंबी पूंछ
    Next Article
    कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30% तय:9 नवंबर से रिटेल कीमतें 70 फीसदी तक घटने की उम्मीद,मरीजों के 2500 करोड़ रुपए सालाना बचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment