Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता में प्लेन पर बिजली गिरी, 142 यात्री सवार थे:दार्जिलिंग में पुल बहा, शिमला में लैंडस्लाइड; मुंबई के नए एयरपोर्ट की छत से पानी गिरा

    23 hours ago

    1

    0

    मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है। इस बीच देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिर गई। फ्लाइट में सवार 147 पैसेंजर्स को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। बंगाल के कोलकाता, सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। दार्जिलिंग में बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। इधर, मानसून अभी मुंबई नहीं पहुंचा है। फिर भी यहां तेज बारिश हुई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 महीने पहले ही हुआ था। 1. बंगाल में तेज बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से महानदी के पास लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे और सिलीगुड़ी-कुर्सियांग रोड बंद हो गए। 2. बिहार में मेची नदी उफान पर, गांवों में पानी घुसा बिहार के पटना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। नेपाल में भारी बारिश से किशनगंज में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मेची नदी उफान पर है। इससे कई पंचायत के दर्जनों गांवों में बारिश का पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। 3. महाराष्ट्र में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश पश्चिम-दक्षिण महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है। हालांकि मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर नहीं कर पाया है। मुंबई में उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई। 4. झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा शामिल है। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हजारीबाग में हुई। इसके अलावा पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों से भी मौतों की खबर है। 5. हिमाचल में बारिश-भूस्खलन, मजदूर चपेट में आने से बचे हिमाचल के शिमला समेत कई इलाकों में शुक्रवार बारिश हुई। अगले 48 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरे प्रदेश में नजर आएगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, किन्नौर जिले के शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मलबा नीचे आ गिरा। भूस्खलन की चपेट में निर्माणाधीन बैराज को भी नुकसान पहुंचा है। यहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एक साथ 5 सिस्टम मानसून को रोक रहे, नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन राज्यों में 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने 15 लाख युवाओं को ₹2400 करोड़ दिए:कहा- विकसित भारत रोजगार योजना ने 70 लाख जॉब दिए, भविष्य की वर्कफोर्स तैयार हो रही
    Next Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: प्रेग्नेंट है तान्या, अरमान की बिगड़ी तबीयत, जान बचाने के लिए करना होगा ये काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment