Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट के बाहर दिव्यांगों का प्रदर्शन:गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में की नारेबाजी, पहले भी उठा चुके मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आज गुरुवार को दिव्यांगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दिव्यांग सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, जिससे यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य भी मौके पर पहुंचे और दिव्यांगों को समझाकर शात कराया। बिजली बिली के अधिक मार पड़ रही प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने कहा- कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बिजली बिल अनियमित रूप से बढ़कर आ रहे हैं और मीटर रीडिंग को लेकर पारदर्शिता नहीं है। साथ ही, तकनीकी खामियों के कारण बिजली आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। लगातार स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं। अधिकारियों को दे चुके ज्ञापन, सुनवाई नहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम पहले भी अपनी अपनी मांगों और समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। इसी कारण उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। जबकि हमें आने में परेशानी होती है। दिव्यांग ट्राइ साइकिल से कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। मौके पर पहुंचे एसीपी सूर्यबली मौर्य और सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को समझाते हुए यातायात सुचारु कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि सभी की मांगों को उच्च अधिकारियों के सामने रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में अवैध स्कूलों पर कार्रवाई:बिना मान्यता वाले कोचिंग संस्थानों पर भी सख्त एक्शन
    Next Article
    जौनपुर में टीडी इंटर कॉलेज में अब इंग्लिश मीडियम शिक्षा:प्रधानाचार्य बोले- ₹25 शुल्क में संस्कार संग हनुमान चालीसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment