Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा फरियादी:बोला- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी है कुल्हाड़ी', पुलिस ने हिरासत में लिया

    11 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फरियादी शिकायत पत्र देने के बाद हाथ में कुल्हाड़ी लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़ा हो गया। कुल्हाड़ी देखकर कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, युवक ने किसी पर हमला नहीं किया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर स्थिति सामान्य कराई। युवक ने कहा कि उसका विरोध किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उसने कहा, "यह कुल्हाड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी है। हम पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं। मैं मजदूर हूं, पंचर जोड़ने और टायर बनाने का काम करता हूं। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई न कोई तो भगत सिंह बनेगा।" उसने यह भी कहा कि उसकी बात कोई भी रिकॉर्ड कर सकता है और उसे इससे कोई आपत्ति नहीं है। मां का आरोप- तीन दिन से नहीं हो रही सुनवाई युवक की मां ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से परिवार थाने और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि पुलिस सिर्फ फोटो खींचकर मामला टाल रही है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से भी मुलाकात हुई थी, लेकिन आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष घर में घुसकर मारपीट कर रहा है और पूरे परिवार को जान का खतरा है। जमीन विवाद से जुड़ा है मामला जानकारी के मुताबिक, कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक राम सिंह सिंगाही थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव का रहने वाला है और पंचर जोड़ने का काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार उसका गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राम सिंह का दावा है कि विवादित जमीन ग्राम समाज की है, जहां वह नाली बनवाना चाहता है, जबकि पूर्व प्रधान का कहना है कि जमीन उनकी है। पुलिस बोली- दबाव बनाने के लिए की हरकत सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। राजस्व विभाग की टीम पहले ही मौके पर पैमाइश कर कब्जा दिला चुकी है। उनके अनुसार युवक ने प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने जैसी हरकत की। वीडियो वायरल, जांच जारी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में अधिवक्ता संघ का प्रदर्शन:जंतर मंतर लाठीचार्ज की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
    Next Article
    सुल्तानपुर में सपा प्रवक्ता अनूप संडा हिरासत में:दिल्ली के प्रस्तावित धरने से पहले घर से उठाया, कई सपाई भी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment