Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में सपा प्रवक्ता अनूप संडा हिरासत में:दिल्ली के प्रस्तावित धरने से पहले घर से उठाया, कई सपाई भी पकड़े गए

    10 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक अनूप संडा को गुरुवार को पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में ले लिया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव समेत कई सपा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रस्तावित धरने से पहले की गई। अनूप संडा ने बुधवार शाम शहर के तिकोनिया पार्क में गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रशासन ने धरने की अनुमति नहीं दी और टेंट लगाए जाने से पहले ही रोक लगा दी। प्रशासन ने बुधवार से ही क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-163 लागू कर दी थी। यह धारा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की अनुमति देती है। पहले नजरबंद, फिर हिरासत में लिया पुलिस ने पहले अनूप संडा को उनके आवास पर ही नजरबंद किया। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से ले जाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव और दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। हिरासत से पहले 'एक्स' पर किया पोस्ट हिरासत में लिए जाने से पहले अनूप संडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि उनके घर के बाहर पुलिस तैनात है और दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया गया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह 56 बार रक्तदान कर चुके हैं और सवाल उठाया कि क्या सुल्तानपुर का जनमानस किसी की जान-माल के लिए खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस से टकराव नहीं चाहते, क्योंकि पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रही है। 'लोक व्यवस्था के लिए खतरा बताना अपमानजनक' अनूप संडा ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उन्हें सुल्तानपुर की कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मानना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि वह कुछ देर में घर से निकलेंगे और पोस्ट के अंत में एक कविता की पंक्ति भी साझा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलेक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा फरियादी:बोला- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी है कुल्हाड़ी', पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    सीतापुर में BSA ने दो शिक्षकों को सस्पेंड किया:स्कूल परिसर में जली मिली थीं किताबें, पूरे स्टाफ का 1 दिन का वेतन रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment