Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट में सम्पूर्णता अभियान 2.0 की बैठक:डीएम ने कहा- 14 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करें, आयुष्मान कार्ड को लेकर विशेष निर्देश दिए

    14 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को 'सम्पूर्णता अभियान 2.0' को सफल बनाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी उपस्थित रहे। यह अभियान नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षात्मक जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का हिस्सा है। जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि नीति आयोग ने सिद्धार्थनगर को आकांक्षात्मक जनपद के रूप में चुना है। 'सम्पूर्णता अभियान 2.0' का संचालन 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और पोषण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण संकेतकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को चयनित संकेतकों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि से जुड़े लक्ष्यों की संतृप्ति के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। अभियान के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों, फील्ड कर्मियों और हितधारकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विशेष निर्देश दिए गए। उन्हें कहा गया कि जिन पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनके कार्ड आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत बनवाए जाएं। इससे लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त, जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और उसकी नियमित डेटा फीडिंग कराने के निर्देश भी दिए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय, दिव्यांग शौचालय, पेयजल और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जिला कृषि अधिकारी को किसानों की मिट्टी की जांच कराकर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिक से अधिक फील्ड निरीक्षण करने और उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार संदीप सिंह, डीएसटीओ बी.एस. यादव, उपायुक्त एनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेलों को भी अपग्रेड करने की जरूरत- राजपाल यादव:बोले- हर सुधार गृह में हो स्मोकिंग एरिया, जेल से रिहा होकर शाहजहांपुर पहुंचे
    Next Article
    भाजपा ने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया:पांच परिवर्तन एवं नवाचार पर की चर्चा, 7 मार्च से लगेंगे शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment