Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्लासमेट के कमरे में निर्वस्त्र मिला MBA छात्रा का शव:इंदौर में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के ग्रुप में आया था आपत्तिजनक वीडियो

    6 hours ago

    1

    0

    इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके स्टेटस पर भी आपत्तिजनक वीडियो लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबि​क, घटना अंकली गली की है। सूचना मिलते FSL टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जिस कमरे से शव मिला है, वह उसके क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष धनोतिया का है। जो उसने किराए से ले रखा है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है। क्लासमेट के साथ बर्थडे पार्टी में जाने की बात कही थी पुलिस के अनुसार, युवती 10 फरवरी से लापता थी। उस दिन वह आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। वहां से उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है। रात 11 बजे तक लौट आएगी। बहन ने कहा कि वह यह बात खुद पिता को बता दे। इसके बाद युवती घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप पर भेजे आपत्तिजनक वीडियो बताया जा रहा है कि उसी रात कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप में युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें युवक का चेहरा इमोजी से ढंका हुआ था, जबकि युवती का चेहरा साफ दिख रहा था। कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाकर अगले दिन 11 फरवरी को युवती के पिता को बुलाया। बताया कि दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। इसके बाद परिजन रावजी बाजार थाने पहुंचे, जहां से उन्हें पंढरीनाथ थाने भेजा गया और देर रात गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई। दिनभर तलाश, पर कार्रवाई नहीं; बदबू की शिकायत पर खुला राज 12 फरवरी को पूरे दिन युवती की तलाश चलती रही, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और टालमटोल करती रही। परिवार की आशंका के आधार पर एक पुलिसकर्मी युवती के क्लासमेट पीयूष के कमरे तक पहुंचा भी, लेकिन केवल बाहर से ताला लगाकर मकान मालिक को किसी के आने पर सूचना देने की बात कहकर लौट गया। शुक्रवार को अंकल गली स्थित उसी कमरे से बदबू आने की शिकायत मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवती का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल से उसके साथ के आपत्तिजनक वीडियो स्टेटस पर लगाने के साथ-साथ फोन में सेव नंबरों पर भी भेजे थे। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक, पीयूष के पिता घनश्याम मंदसौर में किराना दुकान चलाते हैं। उसकी बहन की सगाई हो चुकी है। पीयूष पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर में रह रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने नए प्रधानमंत्री ऑफिस सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया:बिल्डिंग पर लिखा है- नागरिक देवो भव; पुराने ऑफिस में आज आखिरी कैबिनेट मीटिंग होगी
    Next Article
    तमिलनाडु में 1.31 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹5,000 ट्रांसफर:CM स्टालिन बोले- दोबारा सरकार बनने पर हर महीने ₹2,000 देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment