Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु में 1.31 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹5,000 ट्रांसफर:CM स्टालिन बोले- दोबारा सरकार बनने पर हर महीने ₹2,000 देंगे

    5 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को बताया कि उनकी सरकार ने कलैगनार महिला अधिकार योजना के तहत राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹5,000 जमा किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि इसमें से ₹3,000 फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने की किस्तों के लिए पहले ही दे दिए गए हैं। इसके अलावा ₹2,000 समर स्पेशल पैकेज के रूप में दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर हर लाभार्थी महिला को ₹5,000 मिले हैं। स्टालिन ने कहा कि कुछ लोग चुनाव का हवाला देकर इस योजना की रकम रोकना चाहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने पहले ही पैसे भेज दिए ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) फिर से सत्ता में आती है, तो महिलाओं को मिलने वाली ₹1,000 की मासिक सहायता बढ़ाकर ₹2,000 कर दी जाएगी। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और चुनाव इस साल के पहले छह महीनों में होने की संभावना है। पिछली बार 2021 में स्टालिन की पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने स्टालिन के इस कदम को चुनाव के डर और बुखार से प्रेरित बताया। सुंदरराजन ने कहा कि राज्य सरकार बेवजह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। अन्य राज्यों में महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद- AIADMK ने ₹2,000 पेंशन देने का वादा किया चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने बुज़ुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर लोगों की पेंशन ₹1,200 से बढ़ाकर ₹2,000 करने का वादा किया है। साथ ही छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने, राशन कार्ड धारकों को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर देने और महिलाओं को बिना ब्याज लोन देने का वादा भी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्लासमेट के कमरे में निर्वस्त्र मिला MBA छात्रा का शव:इंदौर में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के ग्रुप में आया था आपत्तिजनक वीडियो
    Next Article
    दोबारा निशाने पर रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी, बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment