Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत:टीचर से बात कर रही थी, तभी अचानक फर्श पर गिरी: दिल्ली का मामला

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक स्कूल में 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में मौत हो गई। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची टीचर से बात कर रही थी, तभी अचानक क्लासरूम के फर्श पर गिर गई। स्कूल के स्टाफ ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे निर्माण विहार के मलिक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टर्स ने कार्डिएक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। घटना के 2 फुटेज... गेम्स पीरियड से लौटने के बाद बहुत थकी हुई लग रही थी टीचर्स ने बताया कि बच्ची गेम्स पीरियड के बाद क्लासरूम में लौटी थी। वह बहुत थकी हुई लग रही थी। वह कुछ कहते हुए अचानक फर्श पर गिर गई। उसे उठाकर कुर्सी पर बिठाने की कोशिश की तो वह पूरी तरह बेसुध हालत में थी। फर्श पर गिरने से उसके ठोड़ी से खून से आ रहा था। बच्ची के परिवार ने कहा- तुरंत CPR क्यों नहीं दिया लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि अच्छी-खासी फीस देने के बावजूद, स्कूल के पास इस तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए सही मेडिकल इंतजाम नहीं थे। उन्होंने यह भी पूछा कि बच्ची के गिरने के तुरंत बाद उसे CPR क्यों नहीं दिया गया। परिवार के सवाल पर प्रिंसिपल ने कहा कि स्टाफ को शुरू में लगा कि बच्ची के बेहोश होने का कारण चेहरे पर लगी चोट हो सकती है। वे उसकी हालत का कोई और कारण नहीं सोच सके। इसलिए उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... खेलते समय 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, बड़े भाई की भी ऐसे ही जान गई थी राजस्थान के नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ग्राउंड में खेलते समय गिर गई थी। स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनाव आयुक्तों को आजीवन छूट के खिलाफ याचिका:सुप्रीम कोर्ट का केंद्र-चुनाव आयोग को नोटिस; 2023 एक्ट की धारा-16 के तहत इम्यूनिटी मिली है
    Next Article
    'दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत':सुप्रीम कोर्ट बोला- कानून पर विचार की जरूरत; 5 राज्यों में लागू है नियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment