Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलावा-तिलक लगाकर मंदिर में रचाई शादी, निकला कय्यूम:बरेली की युवती को पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया, विरोध करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

    7 hours ago

    1

    0

    "मेरी जान को खतरा है, राज गुप्ता उर्फ कय्यूम ने मुझे लव जिहाद का शिकार बनाया। अब कह रहा है तुझे काटकर छोटे छोटे टुकड़े करके फ्रिज में रख दूंगा। ब्रीफकेस में भरकर फेंक आऊंगा। मैने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मेरी सुनवाई नहीं की। राज गुप्ता उर्फ कय्यूम माथे पर तिलक लगाता था और हाथ में कलावा भी पहनता था। इतना ही नहीं वो मंदिर भी जाता था। लेकिन शादी के बाद पूरा भेद खुल गया जिसे वो राज गुप्ता समझ रही थी वो कय्यूम निकला। उसने कई सारी हिंदू महिलाओं को लव जिहाद का शिकार बनाया है।" ये कहना है बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती का। गुड़गांव के मंदिर में मुलाकात और दुष्कर्म पीड़ित युवती गुड़गांव की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थी। इस दौरान एक मंदिर में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राज गुप्ता बताया। पहचान बढ़ने के बाद जब युवती की नौकरी छूट गई और वह बरेली आ गई, तो युवक झूठी हमदर्दी दिखाकर उसके करीब आने लगा। मार्च 2024 के पहले हफ्ते में वह बरेली आया और दोबारा नौकरी लगवाने व शादी का झांसा देकर युवती को कार से रामपुर हाईवे पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर मंदिर में शादी और धोखे का खुलासा इस घटना के बाद जब युवती गर्भवती हो गई, तो उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया। युवक उसे वापस गुड़गांव ले गया, जहां उसने गर्भपात कराने की कोशिश की। युवती द्वारा पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर युवक ने गुड़गांव के ही एक मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली। शादी के दौरान वह माथे पर तिलक लगाता था, हाथ में कलावा पहनता था और मंदिर में पूजा-अर्चना भी करता था। दोनों ने इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। गाजियाबाद के फ्लैट पर जेठ ने रेप सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद युवक के भाई अकरम सैफी ने युवती को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां उसने युवती से कहा कि यह शादी कोई असली शादी नहीं है, बल्कि एक मजाक है जो वे अक्सर हिंदू लड़कियों के साथ करते हैं। इसके बाद अकरम सैफी ने पीड़ित युवती को दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब युवती चीखने-चिल्लाने लगी, तो उसका पति राज गुप्ता उर्फ कय्यूम एक बड़ा चाकू लेकर आया और अपने भाई से कहने लगा कि इसका खेल खत्म कर दो। पड़ोसियों की आहट सुनकर दोनों भाइयों ने युवती को यह धमकी देकर छोड़ा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। बच्ची के जन्म के बाद मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव फरवरी 2025 में युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद युवक और उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। उन्होंने युवती के सामने शर्त रखी कि यदि वह मुस्लिम धर्म अपना लेती है, तभी वे उसकी बच्ची को स्वीकार करेंगे। युवती ने अपने हिंदू धर्म की खातिर उनकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया और बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगी। धोखे से गर्भपात कराया और फ्रिज में काटने की धमकी दी युवती का आरोप है कि कय्यूम इसके बाद भी सीबीगंज स्थित उसके कमरे पर चार-पांच बार आया और हर बार डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए व मारपीट की। दोबारा गर्भवती होने पर उसने सिरदर्द की दवा बहाने से युवती को धोखे से गर्भपात की दवाई खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब आरोपी युवती और उसकी बच्ची पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी कय्यूम धमकी दे रहा है कि वह युवती को काटकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर देगा और फ्रिज व सूटकेस में भरकर फेंक देगा। पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार पीड़ित युवती का कहना है कि उसने पूर्व में सीबीगंज थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश होकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवती का दावा है कि आरोपी ने उसके अलावा भी कई अन्य हिंदू महिलाओं को अपनी पहचान छिपाकर अपने जाल में फंसाया है, जिसके पुख्ता सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग्स उसके पास मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में ईद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक:विहिप-बजरंग दल ने गौकशी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    किरायेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को लूटा:जन्मदिन पार्टी के बहाने लाखों की नगदी लूटी, जेवरात गायब होने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment