Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में ईद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक:विहिप-बजरंग दल ने गौकशी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की

    7 hours ago

    1

    0

    रामपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ईद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी रोकने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्य गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि ईद के दौरान बड़ी संख्या में पशुओं की खरीद-फरोख्त होती है। इस अवधि में कुछ असामाजिक तत्व प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। संगठन ने प्रशासन से ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है, जो पूर्व में गौकशी के मामलों में शामिल रहे हैं या ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित 24 से अधिक हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन से पशु बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने की अपील की। पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि पुलिस और प्रशासनिक टीमें सक्रिय रहें और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करें। संगठन के प्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईद के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन को पहले से ही सतर्कता बरतनी होगी। ज्ञापन लेने वाले एसडीएम ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी ने प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी:बोले- सपा की पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बन गई है, जब सरकर रही तो सैफई में बैठेकर परिवार को संरक्षित किया
    Next Article
    कलावा-तिलक लगाकर मंदिर में रचाई शादी, निकला कय्यूम:बरेली की युवती को पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया, विरोध करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment