Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kalyan में महिला सहकर्मी को अनुचित संदेश भेजने पर उप स्टेशन प्रबंधक पर FIR दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    ठाणे, छह अक्टूबर रेलवे पुलिस ने ठाणे जिले के कल्याण में 50 वर्षीय उप स्टेशन प्रबंधक के खिलाफ एक महिला सहकर्मी को व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर अनुचित संदेश भेजने और उसके प्रति अनुचित व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय महिला ने त्योहार के लिए छुट्टी मांगते हुए आरोपी को संदेश भेजा था लेकिन आधिकारिक अनुरोध का जवाब देने के बजाय आरोपी ने उसे कथित तौर पर अनुचित संदेश भेजे।उन्होंने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान आरोपी अक्सर गलत नीयत से उसे घूरता था और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके करीब आने की कोशिश करता था। महिला की शिकायत के आधार पर कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1) (यौन उत्पीड़न) और 78(1) (पीछा करना/अनुचित आचरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Bypolls: मदुरांतकम और धारापुरम में सुबह तेज मतदान, 49 प्रत्याशी मैदान में
    Next Article
    Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment