Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu Bypolls: मदुरांतकम और धारापुरम में सुबह तेज मतदान, 49 प्रत्याशी मैदान में

    4 hours ago

    1

    0

    चेन्नई, छह अक्टूबर तमिलनाडु की अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है और सुबह नौ बजे तक मदुरांतकम में 15.99 प्रतिशत तथा धारापुरम में 17.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। इन उपचुनावों का राजनीतिक महत्व काफी अधिक है।इन्हें तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। इन दोनों आरक्षित सीटों पर उपचुनाव अन्नाद्रमुक की तत्कालीन विधायकों के. मरगतम कुमारवेल (मदुरांतकम) और पी. सत्यबामा (धारापुरम) के इस्तीफे के कारण जरूरी हुए। बाद में दोनों सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो गईं।टीवीके ने दोनों पूर्व अन्नाद्रमुक नेताओं को क्रमश: मदुरांतकम और धारापुरम से फिर उम्मीदवार बनाया है। इन उपचुनावों में टीवीके, द्रमुक, अन्नाद्रमुक, वाम दलों और नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच बहुकोणीय मुकाबला है। मदुरांतकम में 285 और धारापुरम में 320 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।दोनों सीटों पर कुल 49 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam की Nagaon Lok Sabha Seat पर उपचुनाव: पहले दो घंटे में 17.68 फीसदी मतदान
    Next Article
    Kalyan में महिला सहकर्मी को अनुचित संदेश भेजने पर उप स्टेशन प्रबंधक पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment