Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में बर्फ काटने के सूजे से युवक पर हमला:गंभीर हालत में हैलट ICU में भर्ती, पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में गन्ने के रस की दुकान लगाने को लेकर चल रहे विवाद ने मंगलवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक युवक पर बर्फ काटने वाले सूजे से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कई दिनों से चल रहा था विवाद, गिलास मांगने पर भड़का झगड़ा बैरी गांव निवासी अरशद के मुताबिक, कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास उनकी जूस की दुकान लगती है। पड़ोसी भी उसी स्थान पर दुकान लगाने का दबाव बना रहे थे, जिससे दोनों पक्षों में पहले से तनाव था। मंगलवार को उनके पिता अनवर अनस की दुकान पर जूस का गिलास लेने पहुंचे थे, इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद अनस ने अपने भाई अन्नू सहजान समेत करीब 20 लोगों को बुला लिया। सूजे से ताबड़तोड़ वार, तीन लोग घायल हमलावरों ने आते ही अनवर पर हमला कर दिया और बर्फ काटने वाले सूजे से सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे अकरम और शाहरुख को भी बुरी तरह पीटा गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अनवर की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां ICU में इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जूस का गिलास मांगने को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि पहले से भी दुकान लगाने को लेकर तनाव की बात सामने आई है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा के मेकअप पर सवाल:बोलीं- धूप में खड़े रहना है तो सनस्क्रीन जरूरी; आंखों में दिक्कत इसलिए चश्मा लगाया
    Next Article
    चारबाग में शिक्षक अभ्यर्थियों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन:बोले- 'योगी बाबा, न्याय दो या इस्तीफा दो'; पुलिस ने उठाकर ईको गार्डन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment