Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में ऑटो न हटाने पर चालक को पीटा:पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में दबंग ने मामूली बात पर एक ऑटो चालक को जमकर पीट दिया। वहाँ खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऑटो न हाटने पर ऑटो चालक को पीट दिया कल्याणपुर में ऑटो न हाटने पर दबंग ने ऑटो चालक को जमकर पीट दिया। ऑटो चालक ने सूर्यबान मिश्रा ने बताया की वह सोमवार देर रात पनकी से कल्याणपुर बुकिंग पर सवारी लेकर आया था। तभी वह ऑटो सड़क किनारे खड़ी करके चाय पीने लगा। इसी दौरान एक कार से दो युवक आये और हॉर्न बजाने लगे इसपर उसने सिर्फ इतना बोल दिया कि साइड से जगह है गाड़ी निकल जायेगी आप निकाल लीजिये। इतना सुनते ही कार सवार गाली गलौज करने लगा। ज़ब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो कार एक युवक उतरा और उसके साथ मारपीट करने लगा। वहाँ खड़े कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। दबंग ने उसे इतना मारा कि उसके मुँह पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिये कल्याणपुर सीएचसी भेजा। पीड़ित ऑटो चालक ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। बोले थाना प्रभारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो न हाटने पर विवाद हुआ है एक वीडियो मारपीट का उनके पास आया है वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे पति की अधिकारियों ने ली जान':गोरखपुर में शिक्षक की पत्नी का छलका दर्द, बेटा बोला- 'पापा कब आएंगे'
    Next Article
    बीमा कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:अबोहर में शादी समारोह में आया, मिर्गी का दौरा पड़ा, पानी से भरी डिग्गी में गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment