Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोमल हत्याकांड मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग:ब्राह्मण समाज ने की 1 करोड़ मुआवजे और नौकरी की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने शहाबगंज थानाक्षेत्र के गजधरा गांव निवासी कोमल तिवारी की हत्या का मामला डीएम के समक्ष उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपए के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी अपील की गई। लोगों ने बताया कि 1 मई को कोमल तिवारी अपने पड़ोसी संजय मिश्रा के साथ शाम को घर से बाहर घूमने गए थे। रात करीब आठ बजे संजय मिश्रा अकेले घर लौटे और बताया कि फत्तेपुर गांव के अमरनाथ यादव से मारपीट हो गई है। आरोप है कि अमरनाथ यादव ने कोमल तिवारी के सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला किया और उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया। हमले के बाद कोमल तिवारी का सिर वाला हिस्सा सड़क पर था, जिससे यह दुर्घटना प्रतीत हो। गंभीर रूप से घायल कोमल तिवारी की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक कोमल तिवारी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। उनका एक कच्चा मकान है, जो आधा गिरा हुआ है। उनके परिवार में पत्नी निर्मला तिवारी, चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस स्थिति को देखते हुए परिवार के लिए तत्काल सहायता की मांग की है। इस दौरान मृतक की पत्नी निर्मला तिवारी, डॉ. केएन पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, संजय पांडेय, हिमांशु पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत:उछलकर सड़क पर जा गिरा, दूसरे वाहन ने कुचला; एफआईआर दर्ज
    Next Article
    बीजेपी की जीत पर मेरठ में जश्न:भाजपाइयों ने डांस किया, मिठाई खिलाई, MLC भारद्वाज ने दी चुनावी ड्यूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment