Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण:इंकार करने पर युवती ने पिता के सामने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया। बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। शादी से इन्कार करने पर युवती अवसाद में आ गई। पिता को फोन करके घर वापस नहीं आने की बात कही। तलाश में जुटे पिता के सामने ही युवती ने यमुना ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। पिता की शिकायत पर पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एत्माद्दौला निवासी युवती के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी। तलाश करने पर बुधवार को पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने बताया कि आरोपित युवक शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता है। बेटी 17 वर्ष की है, जबकि आरोपित ने उसका आधारकार्ड कुछ समय पहले बनवाकर उसमें उम्र 21 साल दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि वह बेटी की तलाश में जुटे थे। बुधवार सुबह बेटी ने फोन करके जानकारी दी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शोषण किया। अब शादी से इन्कार कर दिया है। बेटी बोली- अब घर नहीं आऊंगी बेटी ने कहा कि वह अब घर नहीं आएगी उसे तलाश मत करना। बेटी की यह बात सुनकर पिता घबरा गए। उनका कहना है कि वह बेटी को तलाश करते हुए स्ट्रेची ब्रिज पर पहुंचे। वहां उन्हें बेटी नजर आई और उनकी आंखों के सामने यमुना में कूद गई। पुलिस ने शिकायत के बाद गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही युवती की तलाश शुरू की। बुधवार शाम तक यमुना में उसका पता नहीं चला है। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिता का आरोप है कि मनीष ने ही बेटी को आत्महत्या के लिए भी उकसाया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी वर्ष 2024 में भी बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। कुछ समय बाद बेटी वापस घर लौटी थी। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि युवती को यमुना में कूदते हुए किसी ने नहीं देखा है। पिता की शिकायत के बाद युवती की तलाश स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की मदद से कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमलाकांत हत्याकांड के मुख्य गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने फरार आरोपी को जेल भेजा
    Next Article
    तिलक समारोह का खाना खाकर 40 लोग बीमार:रायबरेली में फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment